Get App

Musk vs Zuckerberg: एलॉन मस्क और मार्क जुकरबर्ग की अखाड़े में होगी भिड़ंत, यहां तक पहुंच चुका है मामला

Musk vs Zuckerberg: ट्विटर (Twitter) के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) और फेसबुक (Facebook)-इंस्टाग्राम (Instagram) के मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zukerberg) की अखाड़े में भिड़ंत होने वाली है। यह हंसी-मजाक भरा लग रहा है लेकिन दोनों के बीच वास्तव में फाइट हो सकती है। जानिए इस बात की पुष्टि किसने की यह मजाक नहीं है और दोनों भिड़ते हैं तो उनमें कितना दम-खम है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 22, 2023 पर 1:12 PM
Musk vs Zuckerberg: एलॉन मस्क और मार्क जुकरबर्ग की अखाड़े में होगी भिड़ंत, यहां तक पहुंच चुका है मामला
Elon Musk ने Mark Zuckerberg को लड़ने के लिए चुनौती भेजी जिसे फेसबुक के मालिक ने स्वीकार कर लिया।

ट्विटर (Twitter) के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) और फेसबुक (Facebook)-इंस्टाग्राम (Instagram) के मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zukerberg) की अखाड़े में भिड़ंत होने वाली है। एलॉन मस्क ने मार्क जुकरबर्ग को लड़ने के लिए चुनौती भेजी जिसे फेसबुक के मालिक ने स्वीकार कर लिया। जुकबर्ग ने लोकेशन भेजने को भी कह दिया है। अब दोनों जल्द ही केज फाइटिंग भी कर सकते है। यह हंसी-मजाक भरा लग रहा है लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच वास्तव में 'केज फाइट' हो सकती है।

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) के प्रवक्ता Iska Saric के मुताबिक इस मामले में जुकरबर्ग फाइट के लिए चैलेंज कर चुके हैं। मस्क ने भी इस पर मस्क ने ट्वीट किया कि वह "वेगास ऑक्टागन" में लड़ना चाहेंगे। यह यूएफसी (अल्टीमेट फाइट चैंपियनशिप) में लड़ाई के टॉप प्लेसेज में शुमार है। इसके अलावा मस्क का कहना है कि उनके पास "द वालरस" के रूप में शानदार चाल है जिसमें वह अपने प्रतिद्वंद्वी के ऊपर लेट जाते हैं और फिर कुछ नहीं करते हैं।

Musk vs Zukerberg: कहां से शुरू हुआ मामला

मार्क जुकरबर्ग ट्विटर का कॉम्पटीटर बनने की कोशिश में हैं। ट्विटर ने पहले पेड वेरिफिकेशन शुरू किया था और फिर इसे मेटा ने भी अपने यहां लागू किया। मेटा को इन कोशिशों को लेकर मस्क ने ट्वीट कर जुकरबर्ग को केज फाइट के लिए चैलेंज किया था। इसे लेकर जुकरबर्ग ने अपने वेरिफाईड इंस्टा हैंडल पर स्टोरी में मस्क की ट्वीट का स्क्रीनशॉट लगाया और इस पर लोकेशन भेजने का कैप्शन लिखा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें