Get App

Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti: सुभाष चंद्र बोस का 'तुम मुझे खून दो' से 'दिल्ली चलो' तक का सफर

Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti: सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे, जिन्होंने "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" और "दिल्ली चलो" जैसे प्रेरणादायक नारे दिए। आजाद हिंद फौज की स्थापना और गांधी जी को "राष्ट्रपिता" का दर्जा देना उनके ऐतिहासिक योगदान हैं। उनका जीवन साहस, आत्मसम्मान और देशभक्ति की मिसाल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 4:26 PM
Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti: सुभाष चंद्र बोस का 'तुम मुझे खून दो' से 'दिल्ली चलो' तक का सफर
Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2025: नेताजी ने 1943 में जापान की मदद से "आजाद हिंद फौज" का गठन किया।

Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti: सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता और क्रांतिकारी थे। उन्हें नेताजी के नाम से जाना जाता है। उनका जीवन साहस आत्मसम्मान और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा दी और लोगों में आजादी के लिए लड़ने का जोश भरा।सुभाष चंद्र बोस का मानना था कि आजादी बिना संघर्ष के संभव नहीं। उन्होंने "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" जैसा नारा देकर युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने 1943 में आजाद हिंद फौज की स्थापना की और "दिल्ली चलो" का नारा दिया।

नेताजी के नेतृत्व ने लाखों लोगों को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ा।नेताजी ने भारतीयों को आत्मनिर्भर बनने की शिक्षा दी और बताया कि जब इरादा मजबूत हो, तो हर बाधा को पार किया जा सकता है। उनका जीवन और विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं।

­­­­सुभाष चंद्र बोस का जन्म और शिक्षा

23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में जन्मे नेताजी के पिता जानकीनाथ बोस एक प्रसिद्ध वकील थे। नेताजी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कटक में ली और उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गए। वहां से उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और 1920 में प्रतिष्ठित भारतीय सिविल सेवा (ICS) परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया। लेकिन ब्रिटिश सरकार के लिए काम करने के बजाय उन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष करना चुना।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें