New Traffic Rules: कार बाइक चलाने वाले रहें अलर्ट, एक छोटी सी गलती जेब पर पड़ सकती है भारी

New Traffic Rules: कुछ ऐसे नियम बता रहे हैं, जिन्हें ड्राइविंग के दौरान हमेशा याद रखें। इन नियमों को नजर अंदाज करने पर भारी भरकम जुर्माना भरना पड़ सकता है

अपडेटेड Sep 09, 2022 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर हजारों रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।

New Traffic Rules: सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। एक छोटी सी गलती आपको भारी पड़ सकती है। कभी-कभी तो कुछ ऐसी गलतियां भी होती हैं। जिनमें जेल की हवा खानी की भी नौबत आ जाती है। इतना ही नहीं भारी भरकम जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिसे लोग नजर अंदाज कर देते हैं। बाद में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

ड्राइविंग के दौरान फोन पर बात न करें

1 अक्टूबर, 2020 से लागू नए मोटर वाहन नियमों के अनुसार, वाहन चलाते समय ड्राइवर अपने फोन का इस्तेमाल सिर्फ नेविगेशनल टूल के रूप में कर सकते हैं। अगर आप वाहन चलाते समय किसी अन्य तरीके से फोन का उपयोग करते हुए पकड़े जाते हैं। तब ऐसी स्थिति में 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एक साल की जेल की सजा भी हो सकती है।

Traffic Rules: देश में लागू हैं ट्रैफिक के अजीबोगरीब नियम, कार का इंजन चालू रहने पर कट सकता है चालान


सीट बेल्ट जरूर पहनें

कार ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट जरूर पहनें। ऐसा करने से न सिर्फ आप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से बचते हैं। बल्कि दुर्घटना की स्थिति में भी आपके सुरक्षित रहने की उम्मीद बढ़ जाती है। सीट बेल्ट के बिना गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। आगे की सीट और पिछली सीट पर बैठने वालों को हमेशा सीट बेल्ट लगाना चाहिए। पिछली सीट पर बैठने वालों के लिए बेल्‍ट बांधने का नियम 2002 से ही लागू है। लेकिन अब पुलिस इस पर सख्‍ती बरतने की तैयारी कर रही है।

कार इंश्योरेंस जरूर कराएं

मोटर वाहन एक्ट 1988 के मुताबिक, भारत में सभी मोटर वाहनों के पास हर समय वैलिड थर्ड पार्टी बीमा कवरेज होना जरूरी है। यदि आप सावधान नहीं हैं और बीमा पॉलिसी खत्म हो जाती है। पुलिस चेकिंग में पकड़े जाते हैं। तब आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। पहली बार इस तरह के अपराध के लिए आमतौर पर 2000 रुपये का जुर्माना लग सकता है। हालांकि, बार-बार अपराध करने पर 4000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

नशे में गाड़ी न चलाएं

अगर कोई व्यक्ति बीएसी टेस्ट को पास नहीं कर पाता है। तब उस पर ब्लड में अल्कोहल की अंतिम सीमा के आधार पर 2000 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा, ऐसे व्यक्तियों को 7 महीने से लेकर चार साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।