Christmas and New Year Trip In India: दुनियाभर के लोग अभी से क्रिसमस (Christmas 2022) और नए साल (New Year 2023) की तैयारियों में लग गए गए हैं। क्रिसमस और नए साल का जश्न पूरी दुनिया में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग वेकेशन पर जाने का प्लान बनाते है और दोस्तों एवं परिवार के साथ घूमने जाते है। अगर आप भी साल के समापन को यादगार बनाने के लिए कहीं घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको राजस्थान (Rajasthan) के एक खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। ये ऐसा लोकेशन है, जो नए साल के वेकेशन के लिए कम बजट में परफेक्ट हो सकती हैं।
क्या आप 'दुनिया की सबसे बड़ी शराब की बोतल (World’s Largest’ Wine Bottle)' में नए साल का जश्न मनाना चाहते हैं? जी हां, चौंकिए मत! यह शराब की बोलत पीने के लिए नहीं, बल्कि सोने के लिए है...।
दरअसल, राजस्थान में एक ऐसा होटल तैयार किया गया है, जिसके शराब की बोलत के आकार दिया गया है। होटल के मालिक ने इसे 'दुनिया की सबसे बड़ी शराब की बोलत' होने का दावा किया है। बाहर से भले ही यह वाइन बोतल दिख रही हो, लेकिन इसके अंदर लग्जरी होटल्स की तरह सभी तरह की सुविधाएं है।
एक नाइट का खर्च 3,300 रुपये
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) में 28 फुट लंबी और 11 फुट चौड़ी शराब की बोतल की आकार का एक स्ट्रक्चर तैयार किया गया है। सिर्फ 3,300 रुपये में यह स्ट्रक्चर एक रात के लिए आपकी छत बन सकती है। इस स्ट्रक्चर को एक होटल के छत के ऊपर तैयार किया गया है, जिसमें रहने के लिए कमरे, रेस्तरां और लॉबी हैं।
"दुनिया की सबसे बड़ी शराब की बोतल" के रूप में डब की गई स्ट्रक्चर को रोशनी से लिपटे बाहर की तरफ लाल रंग से रंगा गया है। लेकिन अंदर एक पूरा होटल है। इस बोलते वाले होटल में तीन बेडरूम, एक एक्वैरियम और एक बांस की झोपड़ी जैसे थीम वाला डायनिंग एरिया बनाया गया है।
"बॉटल हाउस (Bottle House)" नामक होटल को एयरबीएनबी (Airbnb) पर लगभग 3,300 रुपये में एक रात ठहरने के लिए बुक किया जा सकता है। हालांकि, कीमत समय-समय पर भिन्न हो सकती हैं।