शराब (Alcohol) का अधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचाता है, हालांकि इसके बावजूद कई लोग इसे पीना पसंद करते हैं। दुनिया में शराब (Alcohol) के शौकीनों की कमी नहीं है। पूरी दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां पर लोग बड़ी संख्या में शराब पीते हैं। आयरलैंड के हेल्थ रिसर्च बोर्ड के एक हालिया रिसर्च के मुताबिक लातविया के लोग हर साल औसतन प्रति व्यक्ति सबसे अधिक शराब का सेवन करते हैं। यहां हमने दुनिया के उन टॉप 9 देशों की लिस्ट दी है, जहां शराब की सबसे ज्यादा खपत होती है। रिसर्च के मुताबिक इन देशों में प्रति व्यक्ति एल्कोहल कंजप्शन सबसे ज्यादा है।
आयरलैंड के हेल्थ रिसर्च बोर्ड ने आर्थिक सहयोग और विकास संगठन में 38 देशों से डेटा संकलित किया। रिसर्च के मुताबिक लातविया के लोग हर साल प्रति व्यक्ति औसतन 12.2 लीटर शराब का सेवन करते हैं, जो कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक है। वहीं, भारत की बात करें तो आंकड़ों के अनुसार यहां हर साल प्रति व्यक्ति शराब की खपत लगभग 5.7 लीटर (हार्ड ड्रिंक) होती है।
इन देशों में भी लोग जमकर पीते हैं शराब
शराब का सेवन करने वाले देशों की लिस्ट में नौवें नंबर पर टर्की है। यहां प्रति व्यक्ति शराब की खपत 1.7 लीटर है। इस लिस्ट में आठवें नंबर पर अमेरिका है, जहां पर कैपिटा एल्कोहल कंजप्शन 9.5 लीटर है। इसके बाद, सातवें नंबर पर यूनाइटेड किंगडम आता है, जहां पर कैपिटा एल्कोहल कंजप्शन 10 लीटर है।
इसके अलावा, आयरलैंड में पर कैपिटा एल्कोहल कंजप्शन 9.9 लीटर है और इस लिस्ट में यह देश छठे नंबर पर है। पांचवें नंबर पर आता है - ऑस्ट्रिया, जहां हर साल लोग औसतन 11 लीटर शराब पी जाते हैं। एस्टोनिया ने पर कैपिटा एल्कोहल कंजप्शन 11.1 लीटर है और यह देश पांचवें नंबर पर आता है।
11.6 लीटर पर कैपिटा एल्कोहल कंजप्शन के साथ चेक गणराज्य तीसरे नंबर पर है। वहीं, लिथुआनिया दूसरे नंबर पर है, जहां हर साल लोग 12.1 लीटर शराब पी जाते हैं। पहले नंबर पर आता है लातविया, जहां पर कैपिटाल एल्कोहल कंजप्शन 12.2 लीटर है।