Get App

Nirmala Sitharaman: बाजार में सब्जी खरीदने निकलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, देखें वीडियो

Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चेन्नई के बाजार में सब्जी खरीदती हुईं नजर आईं। वित्त मंत्री के ऑफिस ने इसका वीडियो शेयर किया है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Oct 09, 2022 पर 9:00 AM
Nirmala Sitharaman: बाजार में सब्जी खरीदने निकलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, देखें वीडियो
सब्जी खरीदने के दौरान सीतारमण ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की

Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) शनिवार शाम को अचानक चेन्नई के मायलापुर में सब्जी मंडी (Mylapore, Chennai) पहुंची। उन्होंने सब्जी खरीदने के साथ-साथ सब्जी बेचने वालों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। इस वीडियो को निर्मला सीतारमण ऑफिस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। 1.30 मिनट के वीडियों में वह खुद सब्जी खरीदती नजर आ रही हैं। वित्त मंत्री शनिवार को चेन्नई की यात्रा पर थीं।

महंगाई का मुआयना! 

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि वित्त मंत्री एक दुकान पर रुकती हैं। इसके बाद एक टोकरी उठाकर सब्जियां खरीदने लगती हैं। ऐसा नहीं है कि वित्त मंत्री अकेले बाजार पहुंच गई थीं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। इसके अलावा भी कुछ लोकल लोग उनके साथ थे, जो लगातार लोगों का अभिवादन करते दिख रहे हैं। शायद वित्त मंत्री सब्जी खरीद कर खुद महंगाई का मुआयना करने पहुंची थीं। इस समय देश में महंगाई 7 फीसदी के करीब है। यह रिजर्व बैंक के 6 फीसदी के दायरे से बाहर है।

'भारत को जिस देश से खरीदना है, उससे ही खरीदेगा', रूस से तेल खरीदने पर बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें