Get App

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का इजहार ए इश्क, 'प्यार हुआ इकरार हुआ' से जीता लोगों का दिल

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपने बेटे के संगीत को यादगार बनाने के लिए बेहद स्पेशल परफॉर्मेंस दी। दोनों ने 1955 में राज कपूर की हिट फिल्म श्री 420 के गाने प्यार हुआ इकरार हुआ पर परफॉर्म किया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2024 पर 5:46 PM
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का इजहार ए इश्क, 'प्यार हुआ इकरार हुआ' से जीता लोगों का दिल
@KamitSolanki पर शेयर किया गया नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का डांस वीडियो

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अंबानी परिवार ने जामनगर (Jamnagar) को इंटरनेशनल लेवल पर पॉपुलर कर दिया। भारतीय शादियों (Indian Wedding) के लिए लगातार बाहर के देशों में लोगों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसे में देश और दुनिया के कई दिग्गज अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Radhika Anant Wedding) के लिए गुजरात के जामनगर में जा पहुंचे। नीता अंबानी (Nita Ambani) हमेशा से ही शादी, सगाई और परिवार के हर फंक्शन को धूमधाम से सेलिब्रेट करने में यकीन रखती हैं। ऐसे में डांस के लिए उनका पैशन किसी से भी छिपा नहीं है। अपने लाडले की शादी में उन्होंने अपने पति संग राज कपूर (Raj Kapoor Movie) की फिल्म के आइकॉनिक गाने प्यार हुआ इकरार हुआ पर डांस किया।

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का वायरल हुआ वीडियो

प्री वेडिंग फंक्शंस की वीडियोज हर तरफ सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही हैं। हालांकि राधिका और अनंत की शादी जुलाई में होने वाली है। बीती रात कपल के परिवार वालों और दोस्तों ने मिलगर संगीत आयोजित किया। ऐसे में सारी लाइमलाइट नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने लूट ली। 66 के मुकेश और 60 की नीता अंबानी ने मिलकीर 1955 में रिलीज हुई फिल्म श्री 420 के हिट गाने प्यार हुआ इकरार हुआ पर डांस किया।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें