Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Videos: नीता अंबानी ने विश्वंभरी स्तुति से जीता दिल, राधिका मर्चेंट की एंट्री रही बेहद खास

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Videos: प्री-वेडिंग की धूमधाम के बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है। नीता अंबानी की विश्वंभरी परफॉर्मेंस के साथ सामने आया ये वीडियो काफी फेक है। देखिए राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग इवेंट से वायरल हुए ये शानदार वीडियोज-

अपडेटेड Mar 04, 2024 पर 1:51 PM
राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग इवेंट से ये शानदार तस्वीरें और वीडियोज आईं सामने

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Videos: नीता अंबानी (Nita Ambani) ने हमेशा से ही आर्ट एंड कल्चर को सबसे ऊपर रखा है। उन्होंने हाल ही में राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के लिए दी गई एक स्पीच में इस बात का जिक्र किया था कि कैसे दोनों को डांस बेहद पसंद है। प्री वेडिंग इवेंट (Pre Wedding Performances) में कई शानदार परफॉर्मेंसेस देने के बाद नीता अंबानी ने विश्वंभरी प्रस्तुति (Vishambhari Nita Ambani) से सबका दिल जीत लिया। रविवार को हुए समारोह में नीता अंबानी (Nita Ambani Stylist) ने ट्रेडिशनल ऑरेंज रंग की साड़ी पहनी और डांसर्स के साथ मिलकर परफॉर्म किया। नीता अंबानी का ये वीडियो वायरल (Nita Ambani Viral Video) हो रहा है।


Anant Ambani को बचपन में सुनाया करती थीं नीता अंबानी ये श्लोक

नीता अंबानी ने बताया कि अनंत ये श्लोक नवरात्रि में अपने बचपन से सुनता आ रहा है। अनंत  और राधिका के नए जीवन में मां अंबा के आशीर्वाद के लिए ये खास प्रस्तुति दी गई। जामनगर में देश और दुनिया भर से आए सितारों के बीच अरिजीत सिंह ने केसरिया पर परफॉर्म किया। राधिका मर्चेंट की एंट्री ने भी सबको हैरत में डाल दिया। राधिका की ढेर सारी वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। ऐसे में लोग उन्हें अपना नेशनल क्रश भी बता रहे हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का डीपफेक वीडियो हो रहा है वायरल

सारे सेलिब्रेशन के बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की एक डीपफेक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें अनंत अंबानी उनकी मांग में सिंदुर भरते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। ये एक दुल्हे की वीडियो है जो अपनी शादी में शाहिद कपूर की फिल्म विवाह के गाने पर लिपसिंक करते हुए दुल्हन के मांग में सिंदुर भर रहा है। आकाश अंबानी ने अपने एक्स अकाउंट से इवेंट की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। अंबानी परिवार ने मिलजुल कर इस इवेंट को एन्जॉय किया और साथ ही वहां पर उपस्थित सभी मेहमानों को को भी भारतीय कला और संस्कृति से रूबरू करवाया।

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Pics: मुकेश अंबानी ने जब बताया अनंत का मतलब, बोले- ये तो रब ने बना दी जोड़ी है!

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: जब मिल बैठे तीन खान, अंबानी परिवार के संगीत में दिखा याराना

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का इजहार ए इश्क, 'प्यार हुआ इकरार हुआ' से जीता लोगों का दिल

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।