Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Pics: मुकेश अंबानी ने जब बताया अनंत का मतलब, बोले- ये तो रब ने बना दी जोड़ी है!

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Pics: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग इवेंट तीन दिन के बाद समाप्त हो गया। खुद नीता अंबानी ने इस सारे इवेंट की बागडोर अपने हाथों में ली। ऐसे में इस इवेंट की कुछ खास तस्वीरें और मुकेश अंबानी की स्पीच वायरल हो रही है। देखिए ग्रैंड सेलिब्रेशन की एक झलक-

अपडेटेड Mar 04, 2024 पर 09:12
Story continues below Advertisement
गुजरात, जामनगर में अंबानी परिवार ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी होने वाली जीवन संगिनी राधिका मर्चेंट के लिए प्री वेडिंग सेरेमनी रखी। तीन दिनों तक चले इस ग्रैंड सेलिब्रेशन से अब मुकेश अंबानी की स्पीच वायरल हो रही है।
गुजरात, जामनगर में अंबानी परिवार ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी होने वाली जीवन संगिनी राधिका मर्चेंट के लिए प्री वेडिंग सेरेमनी रखी। तीन दिनों तक चले इस ग्रैंड सेलिब्रेशन से अब मुकेश अंबानी की स्पीच वायरल हो रही है।

मुकेश अंबानी ने अपनी स्पीच को शुरू करते हुए बताया कि अनंत का संस्कृत में मतलब होता है कि जिसका कोई अंत ना हो यानि जो infinite है। मैं अनंत में अनंत शक्ति देखता हूं। जब भी मैं अनंत को देखता हूं तो मुझे उसमें अपने पिता धीरूभाई अंबानी की छवि दिखाई देती है।

अनंत का हो जाएगा, कर सकते हैं और कुछ भी नामुमकिन वाला एटीट्युड ही उसे मेरे पिता जैसा बनाते हैं। वहीं राधिका के तौर पर अनंत को एक सही लाइफ पार्टनर मिला है। राधिका क्रिएटिविटी का एक बेहद कमाल का सॉर्स हैं। वो प्यार और केयर का झरना हैं। राधिका का नाम भगवान कृष्ण की प्रिया से लिया गया है।

राधिका और अनंत, अनंत और राधिका ये तो रब्ब ने बना दी जोड़ी है। हमारे प्यारे मेहमान, दोस्त और परिवार के सदस्यों याद रखिए कि तीन दिनों का कभी ना भूलने वाला कमालका त्योहार शुरू होने जा रहा है। नीता ने इन सबका खुद से ध्यान रखा है।

नीता ने अकेले ये सारा ऑर्गेनाइज किया। हर बारीकी का ध्यान रखते हुए नीता ने सारा खुद किया। मुझे भी नहीं पता कि शादी के 40 साल बाद भी उनके भीतर इतनी एनर्जी कहां से आती है। मैं सिर्फ अनुमान लगा सकता हूं कि ये उर्जा उन्हें मां अंबा से मिलती है, साथ ही हमारे बच्चों के लिए उनके कभी ना खत्म होने वाले प्यार से।

वहीं ये शानदार प्री वेडिंग फेस्टिवल 3 मार्च को खत्म हो गया। ये भारत की बढ़ती सॉफ्ट पावर को दर्शाता है। अनंत अंबानी ने इस दौरान वंतारा को भी लोगों के बीच पेश किया। राधिका मर्चेंट के रूप में उन्हें एक परफेक्ट पार्टनर मिली है। अनंत अपनी मां नीता अंबानी को वंतारा की इंस्पीरेशन मानते हैं।