Get App

Nithin Kamath ने अपने ही ऑफिस में बुलवाई नकली पुलिस, मौज-मस्ती के चक्कर में रुक गई एंप्लॉयीज की सांसें

Nithin Kamath ने अपने ही ऑफिस में छापेमारी करवाई। ये असली छापेमारी नहीं थी ना ही असली पुलिस लेकिन सारा काम इतना नाटकीय था कि सभी एंप्लॉयीज को झटका लग गया। आधे से ज्यादा के पांव के तले से तो जमीन ही खिसक गई। देखिए ये कमाल का वीडियो-

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2024 पर 7:59 AM
Nithin Kamath ने अपने ही ऑफिस में बुलवाई नकली पुलिस, मौज-मस्ती के चक्कर में रुक गई एंप्लॉयीज की सांसें
@nithinkamath की शेयर की गई वीडियो

Nithin Kamath ने रविवार को 10 साल पुराना का एक वीडियो शेयर किया। ये तब की बात है जब उन्होंने मजाक के तौर पर बेंगलुरु स्थित Zerodha ऑफिस में नकली पुलिस को छापेमारी को लिए बुलवाया था। जेरोधा के सह-संस्थापक और सीईओ उस क्लिप में कहते नजर आए कि, "हम यह देखना चाहते हैं कि टीम ज्यादा तनाव की स्थिति में कैसे रिएक्ट करती है। साथ ही थोड़ी मौज-मस्ती के लिए हमने नकली पुलिस से ऑफिस में छापे मारी करवाई।

नकली एक्टर्स से घबराए एंप्लॉयीज

वीडियो में दिखाई दे रहा है कैसे नितिन कामथ की टीम ने पहले ऑफिस में छिपकर जगह-जगह कैमरे लगाए और फिर ऐसे एक्टर्स लेकर आए, जो एकदम खूंखार थे। कोई सिगरेट पीने वाले, कोई पान थूकने वाला पुलिस अधिकारी बना। "छापेमारी" तब की गई जब कामथ मीटिंग के लिए कही बाहर गए हुए थे। फर्जी अधिकारी और पत्रकार ने जेरोधा के ऑफिस में जबरन घुस गए। कर्मचारियों को किसी स्कीम और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों के बाद गिरफ्तार किए जाने का दावा किया जा रहा था।

Budget 2024: सरकारी कर्मचारियों के लिए होंगे ये 3 ऐलान! सैलरी बढ़ने को लेकर पूरे हो जाएंगे सपने

मजाक के चक्कर में घबरा गए एंप्लॉयीज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें