अब तक फोन खरीदने, फ्लैट किराया पर लेने और बड़े अमाउंट की खरीदारी के लिए 'बाय नाउ, पे लेटर' का इस्तेमाल हो रहा था। अब शादी के लिए भी यह फैसिलिटी शुरू हो गई है। इसका नाम है 'मैरी नाउ, पे लेटर' (MNPL)। करण सिंह ने जून में अपनी शादी के लिए इस फैसिलिटी का इस्तेमाल करने जा रहे हैं। उन्हें एक होटल में इस फैसिलिटी का विज्ञापन दिखा था। फरीदाबाद के रहने वाले सिंह ने इसके बार में जानकारियां हासिल की। उनका कहना है कि वह अपनी शादी के लिए अपनी पूरी सेविंग्स खर्च नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इस फैसिलिटी में दिलचस्पी दिखाई।
