Get App

कोविड का XE Variant है कितना खतरनाक, NTAGI चीफ ने दिया यह जवाब

नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) के चीफ एनके अरोड़ा ने कहा कि कोविड-19 वैरिएंट (Covid 19 variant) सामने आते रहेंगे। इनसे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इनमें से किसी से भी गंभीर बीमारी के अभी तक संकेत नहीं मिले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2022 पर 12:14 PM
कोविड का XE Variant है कितना खतरनाक, NTAGI चीफ ने दिया यह जवाब
XE variant का एक मामला गुजरात में सामने आया है, जिसकी गुजरात के स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पुष्टि की है

NTAGI chief : नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) के चीफ एनके अरोड़ा ने कहा कि कोविड-19 वेरिएंट (Covid 19 variant) ओमीक्रोन (Omicron) के कई नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनसे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इनमें से किसी से भी गंभीर बीमारी नहीं होने जा रही है या भारत से जुड़े डाटा से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि ये तेजी से फैल रहे हों। इन वेरिएंट्स में एक्सई जैसी एक्स सीरीज और अन्य शामिल हैं। NTAGI चीफ एनके अरोड़ा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ये वेरिएंट सामने आते रहेंगे।

INSACOG की कोविड के मामलों पर है नजर

इसके अलावा, सूत्रों ने शनिवार को कहा कि इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक कंसोर्शियम (INSACOG) अस्पताल में भर्ती मरीजों और मामलों की गंभीरता पर जोर के साथ देश में सामने आ रहे एक्सई कोविड वेरिएंट (XE COVID variant) के मामलों पर नजर बनाए हुए है। ऐसे में चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें