Get App

Obesity: बालों के झड़ने की बड़ी वजह हो सकता है मोटापा, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Obesity: मोटापा की वजह से शरीर में की तरह की बीमारियां फैल सकती हैं। इसमें हार्ट, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड और डायबिटीज जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। एक रिसर्च में कहा गया है कि सामान्य डाइट लेने वालों के मुकाबले वसायुक्त डाइट का सेवन करने वाले लोगों के बाल ज्यादा झड़ते हैं। कुल मिलाकर अगर आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं तो इसका एक कारण मोटापा भी हो सकता है

Curated By: Jitendra Singhअपडेटेड May 19, 2023 पर 11:03 AM
Obesity: बालों के झड़ने की बड़ी वजह हो सकता है मोटापा, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
जिन महिलाओं के पेट में अतिरिक्त चर्बी होती है। उनके बालों की सेहत पर असर पड़ सकता है

Obesity: आज के दौर में मोटापा (obesity) तेजी से पनपने वाली एक ऐसी बीमारी हो गई है। जिससे जल्दी छुटकारा पाना थोड़ा मुश्किल नजर आता है। मोटापा न सिर्फ सेहत के लिए हानिकारक है। बल्कि इसका बालों पर भी असर पड़ता है। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (WHF) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में 2.3 अरब से अधिक बच्चे और वयस्क मोटापे के शिकार हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी, नींद न पूरी होना, खराब लाइफ स्टाइल और खान-पान बेहतर पर ध्यान न देने से बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके बढ़ते वजन, पेट की चर्बी और मोटापे की वजह से बाल झड़ सकते हैं। जानिए क्या इनके बीच संबंध

अगर आपने मोटापे पर ध्यान नहीं दिया तो इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। मोटापे की वजह से आपके बाल भी झड़ सकते हैं। खासकर उन महिलाओं में यह लक्षण ज्यादा नजर आ सकता है, जिनके पेट पर अतिरिक्त चर्बी (excess belly fat) होती है। हालांकि कभी कभी आनुवंशिकी लक्षणों के चलते भी बाल झड़ सकते हैं।

जानिए मोटापे और बालों के झड़ने का संबंध

मोटापे की वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। हार्ट रोग (heart disease), ब्लड प्रेशर (blood pressure) की समस्या, थायरॉइड (thyroid) डायबिटीज (diabetes) और अन्य कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। कभी-कभी कुछ लोगों में मोटापे की वजह से उनके अंगों में खराबी आने लगती है। इससे उन्हें कामकाज में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए टोक्यो मेडिकल एंड डेंटल यूनिवर्सिटी (Tokyo Medical and Dental University - TMDU) के शोधकर्ताओं की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बाल झड़ने का एक कारण आपका मोटापा भी हो सकता है। मोटापे की वजह से बाल पतले हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें