Omicron India Covid Live Updates: राजस्थान में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के तीन नए मामले सामने आए हैं। जयपुर में दो मामले और एक मामला उदयपुर में सामने आया है। इन तीन नए मामलों के साथ राजस्थान में ओमीक्रोन के कुल मामले बढ़कर 46 हो गए हैं। इनमें से 37 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
