Coronavirus Updates: दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से हड़कंप मच गया है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है। रविवार को 17 ओमीक्रोन के संक्रमित मरीज सामने आए हैं। देश अब तक ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
इधर देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8,306 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कल यानी 5 दिसंबर को 8,895 नए मामले सामने आए थे और एक दिन में 2,796 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है।
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश देश में पिछले 24 घंटे में 8,834 ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट 98.35 है। वहीं 98,416 केस हैं जो कि पिछले 552 दिनों में सबसे कम हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 5 दिसबंर तक कुल 64,82,59,067 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 5 दिसंबर को 8,86,263 सैंपल टेस्ट किए हैं।
मुंबई में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 213 नए मामले सामने आए है। इस दौरान 210 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं और एक मरीज की मौत हो गई है। शहर में कुल एक्टिव मामले 1,798 हैं और अब तक कुल 7,43,115 मरीज ठीक हो चुके हैं। शहर में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 7,63,835 है और अब तक कुल 16,349 मरीजों की मौत हो चुकी है।
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 63 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में 15 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं और इस दौरान कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,41,358 पहुंच गई है। अब तक कुल 25,098 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 370 है और अब तक कुल 14,41,358 मरीज ठीक हो चुके हैं।