Get App

Omicron: नाखून, होंठ में दिखे ऐसे बदलाव तो क्या ओमीक्रोन के हैं लक्षण, जानिए पूरी डिटेल

CDC की माने तो शरीर में वायरस की एंट्री होने के 2 से 14 दिनों बाद लक्षणों का अनुभव होता है। ये माइल्ड से लेकर गंभीर हो सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2022 पर 3:14 PM
Omicron: नाखून, होंठ में दिखे ऐसे बदलाव तो क्या ओमीक्रोन के हैं लक्षण, जानिए पूरी डिटेल
ओमीक्रोन के इन लक्षणों की न करें अनदेखी

दुनिया भर में ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट की चपेट में आ रहे मरीज कई तरह के लक्षण नजर आए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, कोरोना के प्रमुख लक्षणों के अलावा ऐसे भी कुछ लक्षण हैं, जिनके आने पर तुरंत कोरोना टेस्ट करवा लेना चाहिए।

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमीक्रोन में तीन प्रमुख लक्षणों के अलावा त्वचा, नाखून या होंठ के रंग में बदलाव होना ओमीक्रोन के लक्षण हैं। ऐसा होने पर कोरोना की जांच तुरंत करवानी चाहिए।

लक्षण

सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (American Centre for Disease Control and Prevention -CDC) ने इस पर एक विस्तार से जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, त्वचा, नाखूनों और होंठ का पीला, ग्रे या नीला होना खून में ऑक्सीजन की कमी को दर्शाता है। चूंकि कोरोना होने पर खून में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, ऐसे में ये लक्षण होने पर जांच करवाना बेहद जरूरी है। इसमें सर्दी, खांसी, गले में खराश और खुजली, बुखार, सांस लेने में दिक्कत, मांसपेशियों में दर्द, सिर दर्द, गंध और स्वाद न आना जैसे लक्षणों को शामिल किया गया है। हेल्थ एजेंसी के अनुसार, ऐसा होने पर कोरोना की जांच तुरंत करवानी चाहिए। वहीं कब्ज, सोते वक्त पसीना आना, आंखों में सूजन और त्वचा के किसी भी हिस्से पर रैश होना भी ओमीक्रोन के लक्षण हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें