Omicron: क्या ओमीक्रोन को लेकर दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया यह जवाब

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फिलहाल दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की कोई जरूरत नहीं है

अपडेटेड Dec 07, 2021 पर 11:51 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली में लॉकडाउन!

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन देश के कई राज्यों में तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात दिल्ली जैसे राज्यो से नए वेरिएंट संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) ने जल्द ही किसी भी समय लॉकडाउन की संभावना को इनकार किया है। यानी उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि फिलहाल दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की कोई तैयारी नहीं है। लेकिन ये भी कहा है कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पहले ही एक ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (graded response action plan) तैयार कर लिया है। जब भी मामले और पॉजिटिविटी रेट बढ़ेगी इसे फॉलो किय़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है। पिछली बार यह रेड लेवल को पार कर गया था और 14-15 फीसदी पर पहुंच गया था।

जानिए ग्रेडेड रिस्पांस कैसे काम करता है


जैन ने कहा कि जब संक्रमण दर 0.5 फीसदी यानी जिस दिन 1 हजार में से 5 लोग पॉजिटिव आना शुरू होंगे, उस दिन इसका पहला चरण शुरू होगा। दूसरा चरण संक्रमण दर 1 फीसदी होने पर यानी 1 हजार में से 10 लोगों के पॉजिटिव आने पर शुरू किया जाएगा। तीसरा चरण 1 हजार टेस्ट करने पर 20 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने पर यानी 2‌ फीसदी संक्रमण दर होने पर शुरू किया जाएगा। संक्रमण दर 5 फीसदी पर और सख्ती की जाएगी। अभी दिल्ली में संक्रमण दर काफी कम है और लॉकडाउन की जरूरत नहीं है।

Omicron in Uttar Pradesh: ओमीक्रोन को लेकर योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, जानिए पूरी डिटेल

बता दें कि दिल्ली में 93.9 फीसदी से भी ज्यादा लोग वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं और दूसरी डोज 61.3 फीसदी से ज्यादा लोग ले चुके हैं। वैक्सीन लगवा चुके लोगों को भी अभी सावधानी बरतने की जरूरत है।

दिल्ली सरकार कर रही है कड़ी निगरानी

जैन ने कहा कि कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रोन दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। ऐसे में दिल्ली सरकार विदेशों से आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग, ट्रेसिंग और आइसोलेशन पर फोकस कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।