Get App

दिल्ली में कोरोना का कहर, जल्द लग सकता है कर्फ्यू, जानिए क्या कहता है GRAP का नियम

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 7.34 फीसदी हो गई है। GRAP के नियमों के तहत यह रेड अलर्ट का ट्रिगर पॉइंट है। ऐसे में जानिए क्या दिल्ली में कोरोना पर काबू पाने के लिए लगेगा कर्फ्यू

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2022 पर 8:14 AM
दिल्ली में कोरोना का कहर, जल्द लग सकता है कर्फ्यू, जानिए क्या कहता है GRAP का नियम
राजधानी दिल्ली में हर दिन 1000 से अधिक नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं (फाइल तस्वीर)

पूरी दुनिया कोरोना की मार झेल रही है। इन दिनों भारत में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार में इजाफा बना हुआ है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में हॉटस्पॉट बनता नजर आ रहा है। हर दिन दिल्ली में 1,000 से अधिक नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट में इजाफा हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली में नाइट कर्फ्यू या वीकेंड कर्फ्यू जल्द ही लगाया जा सकता है। दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 7.64 फीसदी पहुंच गई है। जो कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत रेड अलर्ट का नंबर है।

ऐसे में दिल्ली में कोरोना के मामले में खतरा बढ़ गया है। GRAP को दिल्ली के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Delhi Disaster Management Authority -DDMA ने पिछले साल कोविड की तीसरी लहर में मंजूरी दी थी। ऐसे में ग्रेप का काम है कि राजधानी में बढ़ रहे कोरोना के बढ़ते मामलों पर नजर रखना और इसको लेकर जरूरी कदम उठाना है।

GRAP सिस्टम को चार चरणों में लागू किया जाता है। अगर पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ऊपर हो जाता है तो रेड अलर्ट शुरू हो जाता है। जिसमें कई तरह की पाबंदियां लगा दी जाती हैं। इसके साथ ही GRAP का मकसद कोविड की स्थिति के आधार पर पाबंदी लगाने और हटाने की साप तौर पर तस्वीर सामने लाना है।

जानिए क्या कहता है GRAP नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें