हॉलीवुड फिर एक बार साल का सबसे बड़ा इवेंट ऑस्कर जल्द ही ऑर्गेनाइज करने वाला है। इस इवेंट से जुड़ी सारी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 96वां ऑस्कर समारोह Dolby थिएटर में 10 मार्च 2024 को ऑर्गेनाइज होने जा रहा है। कॉमेडियन Jimmy Kimmel फिर से एक बार होस्ट बनने जा रहे हैं। चौथी बार उन्होंने ऑस्कर को होस्ट करने की जिम्मेदारी दी जा रही है। बीते साल शो के व्यूअर्स की संख्या बढ़ने की वजह से लगातार दूसरा साल फिर इसे टीवी पर प्रेजेंट किया जाएगा।इंडस्ट्री हाल ही में एक्टर्स और राइटर्स की बहुत बड़ी स्ट्राइक का सामना कर रही है। फिर भी ऑस्कर अवॉर्ड्स के प्रति दिखाई गई दिलचस्पी एक अच्छी अपडेट है।
