Patharchatta: देश दुनिया में लोग अपने सेहत के प्रति काफी जागरूक हो गए हैं। हर कोई अपनी लाइफस्टाइल में सुधार कर बेहतर जीवन जीना चाहते है। पिछले कुछ सालों से लोगों ने आयुर्वेदिक दवाओं की ओर लोगों के रुझान में तेजी आई है ऐसे ही आज हम पत्थरचट्टा (Patharchatta) के बारे में चर्चा कर रहे हैं। पत्थरचट्टा एक सदाबहार पौधा है। जिसका अर्थ है कि यह पौधा हर मौसम में हरा-भरा होता है। ये एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी भी है। इसके पत्ते मध्यम आकार के होते हैं और इनकी मोटाई सामान्य से थोड़ी अधिक होती है। इन पत्तियों का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं।
