Pink Himalayan Salt: सेंधा नमक जिसे रॉक सॉल्ट, पिंक सॉल्ट और हिमालयन सॉल्ट के नाम से जानते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आजकल बहुत सारे लोग साधारण नमक की जगह इसका उपयोग करने लगे हैं। पहले लोग सिर्फ व्रत-उपवास में इस नमक का इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब रोजाना के खाने में भी लोग सेंधा नमक का उपयोग करते हैं। ये नमक हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें भी अन्य नमक की तरह सोडियम और क्लोराइड होता है, लेकिन यह अन्य नमक के मुकाबले यह काफी नेचुरल होता है।
