एयर होस्टेस ने फ्लाइट में देखी सबसे गंदी चीज, सुनकर हो जाएंगे हैरान, अपनी किताब में किए कई बड़े खुलासे

प्लेन में सबसे ज्यादा यात्रा फ्लाइट अटेंडेंट करते हैं। वो यात्रियों के बीच रहते हैं। ऐसे में उन्होंने कुछ ऐसी चीजें देखी होती है, जो शायद कोई आम पैसेंजर कभी न देख सके। कुछ ऐसा मारिका मिकुसोवा (Marika Mikusova) ने 'Diary of A Flight Attendant' नाम की एक किताब लिखी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी कितनी मुश्किल होती है

अपडेटेड May 14, 2024 पर 3:24 PM
Story continues below Advertisement
फ्लाइट अटेंडेंट मारिका मिकुसोवा ने कई ऐसे रहस्य उजागर किए हैं, जिन्हें देखकर ही घिन आएगी।

प्लेन का सफर रोमांच से भरा होता है। जब कोई पहली बार प्लेन में बैठता है तो उसे बहुत कुछ नया जानने को मिलता है। भले ही आप अक्सर प्लेन से सफर करते हों। ऐसे में फ्लाइट अटेंडेंट का काम दुनिया के सबसे मुश्किल कामों में से एक है। इसमें पुरुष और महिला दोनों होते हैं। लेकिन हम ज्यादातर एयर होस्टेस को ही जानते हैं। एयर होस्टेस का चेहरा हमेशा मुस्कराता हुआ मिलेगा। सफर के दौरान उन्हें काफी कुछ सुनना और देखना पड़ता है। जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। ऐसे ही एक एयर होस्टेस ने अपना अनुभव शेयर किया है। जिसे सुनकर आपको घिन आएगी।

प्लेन में सफर करने के लिए लोग महंगा किराया चुकाते हैं। इससे समय की भी बचत होती है। अन्य साधनों के मुकाबले प्लेन से जल्दी पहुंचा जा सकता है। इस प्लेन में लग्जरी सफर के साथ कुछ गंदे राज भी हैं। अमेरिका की एक लग्जरी एयरलाइन कंपनी में काम करने वाली एयर होस्टेस मारिका मिकुसोवा (Marika Mikusova) ने ‘Diary of A Flight Attendant’ नाम की एक किताब लिखी है। इसमें उन्होंने कई चौंकाने वाली बातो का खुलासा किया है।

मारिका ने बताया यात्रियों की घिनौनी करतूत


मारिका मिकुसोवा ने बताया कि एक बार तुर्की की यात्रा के दौरान तीन यात्रियों ने अपना पेशाब एक बैग में भर दिया। वो लोग प्लेन में छोड़कर चले गए। इससे वो पेशाब पूरे प्लेन में फैल गया। उन्होंने आगे बताया कि भारत में यात्रा करते समय यात्री अपने हाथ साफ करने के लिए गर्म तौलिये का इस्तेमाल करते हैं। एक बार एक यात्री ने इस तौलिए से कांख (बगल) साफ किया और यह गंदा तौलिया उसे थमा दिया। मारिका ने एक और घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक औरत अपने बच्चे का डायपर अपनी सीट पर ही बदल रही थी। कुछ ही देर में खाना सर्व होने वाला था। ऐसे में मारिका ने महिला को कहा कि वो बाद में डायपर बदल ले। इस पर महिला ने कहा कि वो डायपर बदल चुकी है। बाद में वो डायपर उसे सीट के नीचे मिला। मारिक ने अपनी इस किताब में कई घटनाओं का जिक्र किया है।

प्लेन की सफाई में होती ढिलाई

उन्होंने बताया कि कई बार प्लेन के सफाईकर्मी इतनी जल्दी में होते हैं कि वो ढंग से सफाई नहीं कर पाते हैं। कभी-कभी वो लोग गंदी जगह को ढक कर चले जाते हैं। इस मामले में सफाईकर्मी की नहीं बल्कि सुपरवाइजर की गलती होती है। उसका कहना होता है कि साफ करने के लिए समय ही नहीं मिला।

दक्षिण कोरिया में महिलाएं बच्चे पैदा करने से बच रही हैं, अलग से मंत्रालय बनाने की तैयारी में सरकार

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: May 14, 2024 3:23 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।