Get App

PM Modi in UAE: पीएम मोदी अबू धाबी में करेंगे पहले मंदिर का उद्घाटन, साथ ही साइन होंगी कई इकोनॉमिक डील्स

PM Modi in UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 फरवरी को अबु धाबी UAE के दौरे पर हैं। ऐसे में वो वहां पर पहले मंदिर का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इसके अलावा UAE के साथ कई इकोनॉमिक डील्स भी की जाएंगी। जानिए क्यों खास है पीएम मोदी का UAE दौरा-

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2024 पर 11:48 AM
PM Modi in UAE: पीएम मोदी अबू धाबी में करेंगे पहले मंदिर का उद्घाटन, साथ ही साइन होंगी कई इकोनॉमिक डील्स
पीएम मोदी आज UAE के अबु धाबी के दो दिवसीय दौरे पर हैं

PM Modi in UAE: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 13-14 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर हैं। अपनी दो दिनों की ऑफिशियल यात्रा के दौरान वह BAPS मंदिर का उद्घाटन करेंगे। BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर ( Shri Swaminarayana Mandir) अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर है। सबे खास बात ये है कि इस मंदिर को  यूएई द्वारा दान की गई 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। ये मंदिर भारत और UAE के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक संबंधों का प्रतीक है। इसके अलावा प्रधानमंत्री अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी (Zayed Sports City) में एक प्रोग्राम में संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कई आर्थिक सौदों पर भी हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

भारत-यूएई राजनीतिक संबंध

भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध काफी गहरे हैं। 1966 में महामहिम शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान अबू धाबी के शासक बने और 1971 में यूएई फेडरेशन की स्थापना हुई, तब से भारत के साथ संबंध स्थापित हुए। यूएई और भारत के बीच विकास की नींव रखी गई।

भारत और UAE के मजबूत संबंध

पीएम मोदी की 2015 की यात्रा काफी ऐतिहासिक थी। 34 सालों के बाद किसी भारतीय पीएम ने यूएई का दौरा किया था। इस यात्रा के दौरान तीन प्रमुख समझौते हुए: 2017 में एक व्यापक रणनीतिक सहयोग समझौता, 2022 में व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता और 1 फरवरी 2024 को द्विपक्षीय निवेश संधि।

1 मई, 2023 को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। इस स्टेटमेंट के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब भारत के तीसरे और चौथे सबसे बड़े बिजनेस पार्टनर हैं। दरअसल, यूएई पहला ऐसा देश है जहां पीएम मोदी ने छह बार दौरा किया है। पीएम मोदी की 13 फरवरी को हुई यूएई यात्रा उनकी सातवीं यात्रा होगी।

पीएम मोदी की UAE यात्रा का महत्व

सब समाचार

+ और भी पढ़ें