PM Modi 20 अक्टूबर को करेंगे रैपिड रेल के पहले स्टेज का उद्घाटन, जानें साहिबाबाद से दुहाई डिपो के लिए कितना होगा किराया

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री और पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली-मेरठ (RRTS) के शुरुआती स्टेज को लॉन्च करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी दृष्टिकोण की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट किया कि BRTS से RRTS तक, दुनिया ने शायद ही कभी ऐसा नेता देखा हो जो गरीबों और आम आदमी के लिए शहरी गतिशीलता में सुधार को इतना महत्व देता हो

अपडेटेड Oct 19, 2023 पर 2:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 20 अक्टूबर को भारत के पहले रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर के शुरुआती स्टेज का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 20 अक्टूबर को भारत के पहले रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर के शुरुआती स्टेज का उद्घाटन करेंगे। रैपिड रेल की सर्विस 21 अक्टूबर से आम नागरिकों के लिए अवेलबल हो जाएगी। अब इस रेल सर्विस के लिए आम नागरिकों को कितना किराया चुकाना होगा इस बारे में भी जानकारी सामने आ गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक के मार्ग के लिए किराये की डिटेल को जारी कर दिया है। इस रैपिड ट्रेन सर्विस के लिए किराया काफी कम रखा गया है।

कितना है रैपिड रेल का किराया

रैपिड रेल सर्विस के लिए साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक के लिए यात्रियों को 20 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का किराया चुकाना होगा। यह किराय स्टैंडर्ड कटेगरी के लिए है। वहीं इस ट्रेन सर्विस में लग्जरी कटेगरी का किराया 100 रुपये है। यह किराया रैपिडएक्स ट्रेन कटेगरी के लिए चुकाना होगा। वहीं इस 90 सेंटीमीटर से कम की हाइट वाले बच्चों के लिए कोई भी किराया नहीं लिया जाएगा। वहीं प्रीमियम कटेगरी के टिकटों की कीमत साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच की दूरी के हिसाब से 40 रुपये से लेकर 100 रुपये तक जाती है।

Vande Bharat Sleeper ट्रेन में लग्जरी होगा सफर, आरामदायक सीटें... देखते ही कहेंगे Wow | Moneycontrol Hindi


हरदीप सिंह पुरी ने की पीएम मोदी की सराहना

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री और पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली-मेरठ (RRTS) के शुरुआती स्टेज को लॉन्च करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी दृष्टिकोण की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट किया कि BRTS से RRTS तक, दुनिया ने शायद ही कभी ऐसा नेता देखा हो जो गरीबों और आम आदमी के लिए शहरी गतिशीलता में सुधार को इतना महत्व देता हो।

कितने स्टेशन हैं शामिल

रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के पहले स्टेज में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो जैसे पांच स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर टिकट लेने की सुविधा को आसान बनाने के लिए NCRTC ने UPI के साथ साथ टिकट वेंडिग मशीन (TVM) को भी इंस्टॉल किया है। ये टीवीएम यात्रियों को पेपर क्यूआर कोड-आधारित टिकट खरीदने और उनके नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) को रिचार्ज करने की सुविधा देते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।