PR Sundar: एक ट्वीट से विवादों में फंसे मशहूर ऑप्शंस ट्रेडर पीआर सुंदर जीते हैं लग्जरी लाइफ, महंगी गाड़ियों और 30 करोड़ के पेंटहाउस के हैं मालिक

PR Sundar: YouTube पर 10 लाख से ज्यादा और ट्विटर पर पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले 'फिनफ्लुएंसर' (finfluencer) अपने विवादित बयानों के लिए इन दिनों चर्चा में हैं

अपडेटेड Nov 29, 2022 पर 7:06 PM
Story continues below Advertisement
PR Sundar: एक ट्वीट से विवादों में फंसे मशहूर ऑप्शंस ट्रेडर पीआर सुंदर जीते हैं लग्जरी लाइफ

पीआर सुंदर (PR Sundar) का मानना है कि सिर्फ शेयर मार्केट (Share Market) ही नहीं, बल्कि जीवन में उतार-चढ़ाव रहता ही है। मशहूर ऑप्शंस ट्रेडर (Options Trader) माने जाने वाले पीआर सुंदर का मानना है कि सेविंग ओवररेटेड और खर्च अंडररेटेड है। यानि सेविंग (Saving) को बहुत ज्यादा अहमियत देने की जरूरत नहीं है और खर्च (Spending) में बहुत ज्यादा कंजूसी करने की जरूरत नहीं है। शायद यही वजह है कि उनके पास आज कई लग्जरी कार (Luxury Cars) हैं और वह 30 करोड़ रुपए के पेंटहाउस (penthouse) में रहते हैं।

YouTube पर 10 लाख से ज्यादा और ट्विटर पर पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले 'फिनफ्लुएंसर' (finfluencer) अपने विवादित बयानों के लिए इन दिनों चर्चा में हैं। ट्विटर यूजर की बेटी की वर्जिनिटी पर अपनी टिप्पणी के लिए सुंदर को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

इतना ही नहीं वह सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की जांच के दायरे में भी है। बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, उनकी फर्म, मंसन कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड को 'अनरजिस्टर्ड निवेश सलाहकार की जांच' से जुड़ी वाद सूची (Cause List) में रखा गया है।


कैसी रही शुरुआत?

पीआर सुंदर चेन्नई के एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं, जिसमें आठ बच्चे थे। कम उम्र में उन्हें एक चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्टल में भेज दिया गया था। उन्होंने कहा है कि बचपन में उन्हें कभी भी ठंडा पानी पीने की आदत नहीं पड़ी और आगे चल कर ठंडा पानी पीना उनकी महत्वाकांक्षाओं में से एक बन गया। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने अपना पहला फ्रिज खरीदा था।

चेन्नई में पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद, गुजरात के एक स्कूल में गणित के टीचर के तौर पर नौकरी की। उन्होंने मिंट को एक इंटरव्यू में बताया, "यहीं पर उन्होंने अपने गुजराती दोस्तों से स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग के गुर सीखे।"

वह 1987 से 1993 के बीच गुजरात में थे। इसके बाद उन्हें सिंगापुर में पढ़ाने का मौका मिला। सिंगापुर में 11 साल बिताने के बाद 2005 में वे भारत लौट आए।

कैसे बने इंटरनेट फेम?

सुंदर ने 2007 में स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग शुरू की। वह 2017 में ट्विटर से जुड़े और उनके प्राइवेट अकाउंट पर पांच लाख के करीब फॉलोअर्स हैं। चेन्नई के रहने वाले सुंदर नियमित रूप से अपने YouTube चैनल पर एक्सप्लेनर वीडियो डालते हैं, जिसे लाखों व्यूज मिलते हैं।

इतने सालों में सुंदर का ट्रेडिंग कैपिटल 50 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया था। व्यापारी ने दावा किया था कि उसने पिछले साल ट्रेडिंग और दूसरे वेंचर से 20 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया था।

आलोचनाओं का सामना

पीआर सुंदर की कथित रूप से ट्रेडिंग से ज्यादा ट्रेनिंग से पैसा बनाने के लिए आलोचना की गई है। उन्होंने एक इंटरव्यू में ETMarkets को बताया, "क्या फर्क पड़ता है? दिन के आखिर में, हमें केवल पैसा कमाना है। क्या कोई सरकारी नियम है, जो कहता है कि किसी व्यक्ति को ट्रेडिंग से ज्यादा ट्रेनिंग से पैसा नहीं बनाना चाहिए?"

सुंदर पर यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने केवल अपनी प्रॉफिटेबल पोजीशन के स्क्रीन शॉट शेयर किए, लेकिन जब ट्रेड उनके खिलाफ गए, तो उन्होंने उन्हें फेक बताया या फिर डिलीट कर दिया।

तड़क-भड़क वाला लाइफस्टाइल

सुंदर के पास अपनी एक मर्सिडीज बेंज एस क्लास और एक जगुआर है। वह तमिलनाडु में 30 करोड़ रुपए के चार मंजिला पेंटहाउस में रहते हैं। वह अब एक रोल्स रॉयस कार भी खरीद रहे हैं।

Rekha Jhunjhunwala फोर्ब्स की 2022 की भारत के अमीरों की सूची में शामिल, Rakesh Jhunjhunwala की ली जगह

ट्विटर पर उन्होंने रोल्स-रॉयस घोस्ट के बराबार में खड़े होकर अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। वह 2024 में एक yacht खरीदने की इच्छा रखते हैं।

सुंदर ने अपने फॉलोअर्स के लिए अपना होम टूर वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उनके बेडरूम से सी व्यू के साथ उनका चमकदार पेंटहाउस दिखाया गया है।

प्रमुख सलाह

सुंदर के पास रिटेल निवेशकों के लिए यह संदेश है- “अगर आप फ्यूचर ट्रेडिंग कर रहे हैं, तो आपका कोई फ्यूचर नहीं है। अगर आप ऑप्शन ट्रेडिंग करते हैं, तो आपके पास बहुत सारे ऑप्शंस होते हैं।" जोखिम लेने के बारे में वे कहते हैं, ''बेवजह जोखिम न उठाएं, जोखिम वही लें, जिसका आपको अंदाजा हो।”

उनका अनुमान है कि दिसंबर 2023 तक निफ्टी (Nifty) 20,500-21,000 तक पहुंच जाएगा। उन्होंने Moneycontrol को बताया, "लॉन्ग टर्म के नजरिए से, मैं भारत को लेकर कभी ज्यादा उत्साहित नहीं रहा हूं। भारत को ग्लोबल बॉन्ड इंडेक्स में शामिल किए जाने का इंतजार है। संभावना है कि दिसंबर 2023 तक निफ्टी 20,500-21,000 तक पहुंच जाएगा।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।