Credit Cards

VIDEO: राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली मेट्रो में की यात्रा, सफर के दौरान स्कूली छात्रों से की बातचीत, देखें वीडियो

President Droupadi Murmu: अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मेट्रो लाइन और संचालन के बारे में मैप के जरिए डिटेल में जानकारी दी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि मेट्रो का संचालन दिल्ली के किन-किन इलाकों में किस लाइन पर जारी है। मेट्रो कोच के अंदर राष्ट्रपति के ईर्द-गिर्द काफी संख्या में सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारी तैनात दिखे

अपडेटेड Feb 07, 2024 पर 5:11 PM
Story continues below Advertisement
President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति बनने के बाद ये पहला मौका था जब द्रौपदी मुर्मू ने मेट्रो से यात्रा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में यात्रा की। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद मुर्मू ने पहली बार दिल्ली मेट्रो ट्रेन में सफर किया। पीले रंग की साड़ी पहने राष्ट्रपति ने मेट्रो ट्रेन की यात्रा के दौरान स्कूली छात्रों से बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर यात्रा की, जो कि कश्मीरी गेट और फरीदाबाद में राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच संचालित होती है। राष्ट्रपति का सफर का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

मेट्रो में सफर के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के शीर्ष अधिकारियों ने मेट्रो के संचालन के बारे में जानकारी दी। मेट्रो के अंदर राष्ट्रपति के ईर्द-गिर्द काफी बड़ी संख्या में सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारी तैनात दिखे।

राष्ट्रपति मुर्मू सफर के दौरान मेट्रो अधिकारी से सवाल पूछती भी नजर आईं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले केंद्रीय सचिवालय पहुंचीं। फिर वहां से उन्होंने दिल्ली मेट्रो में यात्रा शुरू की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की इस यात्रा का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में फोटोग्राफर राष्ट्रपति की तस्वीर खींचते भी नजर आ रहे हैं।


राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा एक संकेत के रूप में भी था, जो लोगों के रोजमर्रा के जीवन को समझने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के रूप को दर्शाता है। अधिकारियों ने कहा कि इस यात्रा का सबसे जरूरी कदम यह है कि राजधानी के लोगों के दैनिक अनुभव से जुड़ाव महसूस करना।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।