राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में यात्रा की। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद मुर्मू ने पहली बार दिल्ली मेट्रो ट्रेन में सफर किया। पीले रंग की साड़ी पहने राष्ट्रपति ने मेट्रो ट्रेन की यात्रा के दौरान स्कूली छात्रों से बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर यात्रा की, जो कि कश्मीरी गेट और फरीदाबाद में राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच संचालित होती है। राष्ट्रपति का सफर का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है।