VIDEO: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर केमिकल टैंकर में भीषण आग लगने से 4 की मौत, 3 घायल

बताया जा रहा है कि पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मुंबई की ओर जाते समय केमिकल से लदा टैंकर पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि लोनावाला और खंडाला के बीच यह घटना घटी। टैंकर में कोई केमिकल भरा हुआ था। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने के बाद टैंकर में आग लगी और रसायन में विस्फोट होने से निकले अंगारे सड़क पर चल रहे वाहनों पर गिरने लगे

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 4:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे (Pune-Mumbai Expressway) पर मंगलवार को भयानक हादसा हो गया। दरअसल केमिकल ले जा रहा एक टैंकर हादसे का शिकार हो गया, जिससे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए एक टैंकर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मुंबई की ओर जाते समय केमिकल से लदा टैंकर पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई।

एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि लोनावाला और खंडाला के बीच यह घटना घटी। टैंकर में कोई केमिकल भरा हुआ था। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने के बाद टैंकर में आग लगी और रसायन में विस्फोट होने से निकले अंगारे सड़क पर चल रहे वाहनों पर गिरने लगे।

लोनावाला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क पर चल रहे तीन वाहन चालक इस घटना में घायल हो गए और चार की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों में एक व्यक्ति टैंकर में सवार था। वहीं टैंकर में सवार दो लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुणे से मुंबई जाते समय टैंकर पुल पार करते समय उसकी दीवार से टकराकर पलट गया। इसके बाद टैंकर में भयानक आग लग गई। इस घटना से पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक ठप हो गया है। लोनावाला शहर से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बिहार महागठबंधन में दरार! पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष ने नीतीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।