Rahul Gandhi Video Viral: इन दिनों राहुल गांधी अपनी पार्टी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) पर हैं। ऐसे में उन्हें लेकर एक वीडियो सामने आई है। भाजपा के आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने ये वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में राहुल गांधी (Rahul Gandhi Dog Video) एक कुत्ते को प्लेट में बिस्किट खिला रहे हैं। इसके बाद उन्हें उसी प्लेट से बिस्किट कांग्रेस नेता को देते हुए देखा गया।
भाजपा आईटी सेल ने लगाए गंभीर आरोप
अमित मालवीय ने कांग्रेस पर काफी गंभीर आरोप लगाए साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे के पुराने बयान को भी शेयर किया और लिखा कि कुछ ही दिनों पहले खड़गे जी ने पार्टी के बूथ एजेंट्स की तुलना कुत्तों से की थी। अब राहुल गांधी एक डॉग को रैली के दौरान बिस्किट खिला रहे हैं। यही सेम बिस्किट वो अपने पार्टी कार्यकर्ता को भी देते हुए दिखाई दिए। अगर पार्टी अध्यक्ष और युवराज अपने पार्टी वर्कर्स को एक कुत्ता समझते हैं तो ऐसी पार्टी का गायब हो जाना ही सही है।
असम सीएम ने बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह
भाजपा नेता पल्लवी सीटी ने भी राहुल गांधी की इस हरकत को शर्मनाक बताया। पल्लवी सीटी का कहना है कि उन्हें वो दिन याद आता है जब पूर्व कांग्रेस नेता और वर्तमान असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। असम सीएम को राहुल गांधी के पेट डॉग पीडी की प्लेट से बिस्किट खिलाए गए थे। शहजादे ने डॉग द्वारा रिजेक्ट किए गए बिस्किट पार्टी कार्यकर्ता को खिलाए हैं। उनकी नजर में ये इज्जत है अपने पार्टी वर्कर्स, सपोर्टर्स और वोटर्स की।
राहुल गांधी का डॉग बिस्किट वीडियो हुआ वायरल
पोस्ट पर हिमंत बिस्वा सरमा ने भी रिएक्ट किया और लिखते हैं कि पल्लवी जी ना केवल राहुल गांधी बल्कि उनका पूरा परिवार मुझे बिस्किट नहीं खिला पाया। मैं एक प्राउड असमिया और भारतीय हूं। मैंने खाने से इनकार किया और पार्टी से रिजाइन दे दिया। भाजपा नेता हरीष खुराना भी पीछे नहीं रहे उन्होंने लिखा कि हमारे देश की ग्रैंड ओल्ड पार्टी का यही कमाल का कल्चर है। ये असली कांग्रेस है। वहीं डॉग के बिस्किट पार्टी कार्यकर्ता को खिलाने के मुद्दे पर अब तक कांग्रेस की ओर से कोई भी स्पष्टीकरण नहीं आ पाया है।