Get App

Weather Updates: इस सप्ताह इन राज्यों में होगी तेज बारिश, दिल्ली में आज पानी बरसने की संभावना, जानें अपने इलाके का मौसम का हाल

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। IMD के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में मानसून की गतिविधियां मंगलवार से फिर से तेज हो जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2022 पर 12:04 PM
Weather Updates: इस सप्ताह इन राज्यों में होगी तेज बारिश, दिल्ली में आज पानी बरसने की संभावना, जानें अपने इलाके का मौसम का हाल
IMD ने आज दिल्ली में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश का अनुमान जताया है

Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने आज दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को सुबह साढ़े 8 बजे से मंगलवार को सुबह साढ़े 8 बजे तक 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को उमस भरा मौसम बना रहा। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Mumbai Rains: मुंबई में मूसलाधार बारिश के बाद सड़कें जलमग्न! NDRF तैनात, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में मानसून की गतिविधियां मंगलवार से फिर से तेज हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें