Rajasthan Border Villages: भारत-पाकिस्तान की सीमा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान के बाड़मेर जिले में सीमा से लगे 84 गांवों में अब रात में सैर-सपाटा करने पर पाबंदी लगा दी गई है। यह पाबंदी भारत-पाक सीमा के 2 किमी क्षेत्र के अंदर रात में घूमने पर लगाई गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, सरहदी इलाकों में शाम 6 बजे से सुबह 7 बजे तक लोगों को घर के अंदर ही रहना होगा। इस दौरान अगर कोई भी घर से बाहर निकला तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
बाड़मेर के जिला अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने यह आदेश जारी किया है। यह आदेश 2 महीने तक लागू रहेगा। इस आदेश के मुताबिक बॉर्डर पर बसे गांवो में रात में घूमने पर पाबंदी लगा दी गई है। कोई भी शख्स रात में प्रशासन के बिना मंजूरी के रात में नहीं घूम सकता है। अगर रात में घर से बाहर निकलना जरूरी है तो प्रशासन से मंजूरी लेना होगा।
84 गांवों में घूमने पर लगी पाबंदी
बाड़मेर जिले के भारत-पकिस्तान सीमा से सटे गांवों पर रात में घूमने पर पाबंदी लगाई गई है। इस सीमा में 84 गांव आते हैं। इनमें बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सुन्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमड़ा, रिछयाली, बाड़मेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार गांव शामिल हैं। वहीं लकड़ियाली, बन्ने की बस्ती, लधे का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी गांवों में पाबंदी लगाई गई है।
जैसलमेर में लगी चुकी है पाबंदी
इसके पहले राजस्थान के जिले जैसलमेर में भी ऐसी ही पाबंदी लगाई गई थी। जैसलमेर के कुछ गांव भी पाकिस्तान की सीमा पर हैं। भारत-पाक सीमा पर नशे की तस्करी बढ़ने लगी थी। वहीं पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की आशंका भी बढ़ गई थी। ऐसे में जैसलमेर के करीब 52 गांवों में रात में घूमने पर पाबंदी लगाई गई थी।