Get App

Rajesh Jain अपने दूसरे स्टार्टअप का IPO लाने की तैयारी में, भारत में की थी डॉटकॉम युग की शुरुआत

54 वर्षीय राजेश जैन अगले साल अपने दूसरे स्टार्टअप नेटकोर क्लाउड प्रा. (Netcore Cloud) का IPO लाने की तैयारी कर रहे हैं। कंपनी ने इसी महीने 10 करोड़ डॉलर का एक अधिग्रहण किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2022 पर 12:55 PM
Rajesh Jain अपने दूसरे स्टार्टअप का IPO लाने की तैयारी में, भारत में की थी डॉटकॉम युग की शुरुआत
नेटकोर एक सॉफ्टवेयर-एस-ए-सर्विस या SaaS स्टार्टअप है जिसे बिजनेसेस को कस्टमर कम्युनिकेशन और इंगेजमेंट सॉल्यूशंस की पेशकश में विशेषज्ञता हासिल है

Rajesh Jain : भारत की इंटरनेट इंडस्ट्री का आगाज करने वाले चुनिंदा लोगों में से एक 54 वर्षीय राजेश जैन अगले साल अपने दूसरे स्टार्टअप नेटकोर क्लाउड प्रा. (Netcore Cloud) का IPO लाने की तैयारी कर रहे हैं। कंपनी ने इसी महीने 10 करोड़ डॉलर का एक अधिग्रहण किया है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जैन ने एक जूम कॉल पर अधिग्रहण और IPO पर चर्चा करते हुए कहा, “हमारी आधा दर्जन बैंकर्स के साथ शुरुआती बातचीत हुई थी और अगले दो महीनों में औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।”

कस्टमर कम्युनिकेशन में कंपनी को विशेषज्ञता है हासिल

मुंबई में हेडक्वार्टर वाली कंपनी नेटकोर एक सॉफ्टवेयर-एस-ए-सर्विस या SaaS स्टार्टअप है जिसे बिजनेसेस को कस्टमर कम्युनिकेशन और इंगेजमेंट सॉल्यूशंस की पेशकश में विशेषज्ञता हासिल है। उसने सैन मैटियो, कैलिफोर्निया की ई-कॉमर्स सर्च पर्सनलाइजेशन कंपनी Unbxd Inc की लगभग 90 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें