Ratha Saptami 2024: माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रथ सप्तमी के नाम से जाना जाता है। इसे आरोग्य सप्तमी भी कहा जाता है। इस दिन को कश्यप ऋषि और अदिति के संयोग से भगवान सूर्य का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन को सूर्य की जन्मतिथि भी कहा जाता है। इस दिन पूजा और उपवास से आरोग्य और संतान की प्राप्ति होती है। इसलिए इसको आरोग्य सप्तमी और और पुत्र सप्तमी भी कहा जाता है। इसी दिन से सूर्य के सातों घोड़े उनके रथ को वहन करना शुरू करते हैं। इसलिए इसे रथ सप्तमी भी कहते हैं। देश भर में आज 16 फरवरी को रथ सप्तमी मनाई जा रही है।
