Aaj Ka Mausam, 13 August 2023: उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, जानें दिल्ली सहित पूरे भारत के मौसम का हाल

बारिश के चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तराखंड में 13 और 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जहां पहाड़ी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं राजधानी दिल्ली के लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रखा है। राजधानी दिल्ली के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है

अपडेटेड Aug 13, 2023 पर 8:25 AM
बारिश के चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है

मानसून की गतिविधी धीमी होने के बाद भी भारत के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ी राज्यों में बारिश से तबाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिसके मद्देनजर भारी बारिश के चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तराखंड में 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। जहां पहाड़ी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं राजधानी दिल्ली के लोगों का गर्मी से बुरा हाल है।

राजधानी दिल्ली के लिए IMD अपडेट 

राजधानी दिल्ली के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। शनिवा 12 अगस्त को भी दिल्ली के लोग गर्मी से परेशान नजर आए। वहीं रविवार 13 अगस्त को भी इसी तरह का मौसम बना रहने की आशंका है। हालांकि 14 अगस्त और 15 अगस्त के दिन दिल्ली में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। शनिवार 12 अगस्त को दिल्ली का तापमान 36.1 डिग्री रहा था। जो कि सामान्य तापमान से दो डिग्री तक ज्यादा है। वहीं रविवार 13 अगस्त के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद जताई गई। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब रह सकता है।

Long Weekend 2023: 15 अगस्त तक की लंबी छुट्टी का उठाना है फायदा, तो भारत के इन 13 हिल स्टेशन का कर सकते हैं रुख


IMD का इन राज्यों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं उत्तर पश्चिम भारत में छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने क अनुमान जताया गया है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में अलग अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई थी।

हिमाचल में भी भारी बारिश की आशंका

उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा आने वालो दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और अन्य राज्यों में व्यापक बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।