Long Weekend 2023: क्या आप भी 15 अगस्त तक मिलने वाले लंबे वीकेंड का फायदा घूमने के लिए नहीं उठा पाएं है। अभी भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके पास तीन दिन का समय बचा है। अगर आप चाहें तो अपने एरिया के आसपास छोटे हॉलिडे ट्रिप के लिए निकल सकते हैं। आज शनिवार और रविवार छुट्टी है। 15 अगस्त मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के कारण सरकारी छुट्टी है। अगर आप सोमवार की छुट्टी अपने ऑफिस से लते हैं तो आपको सीधे 3 दिन की छुट्टी मिलेगी। अभी तक काफी सारे लोग इस छुट्टी का फायदा उठाकर घूमने निकल चुके हैं। यहां आपको ऐसे ऑप्शन बता रहे हैं जहां आप घूमने निकल सकते हैं।
अगर आप कम समय का फायदा उठाना चाहते हैं तो लैंसडाउन, शिमला, मनाली, नैनीताल जैसी जगहों पर निकल सकते हैं। इसके अलावा धर्मशाला, रानीखेत, दार्जीलिंग के भी ऑप्शन हैं। अगर कुछ नई जगह जाने का मन है तो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पार्वती वैली है। यह जगह एडवेंचर ढूंढने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां गर्मियों में कैंप भी लगते हैं, जहां आप परिवार के साथ रह सकते हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले में ऑली है। हिमालय के पहाड़ों के बीच बसा औली देहरादून से 270 किलोमीटर है। यहां बस के जरिए पहुंचा जा सकता है। ऑली उत्तराखंड का एडवेंचर टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी है। यहां प्रोफेशनल स्कीइंग होती है।
ओडिशा में गंजम जिले में गोपालपुर है। यह बंगाल की घाटी के पास है। ये ओडिशा का फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी है।
जाल्दापारा नेशनल पार्क पश्चिम बंगाल में है। इस नेशनल पार्क में हाथी, गैंडे, रॉयल बंगाल टाइगर, हिरण, जंगली सुअर और पक्षियों के लिए फेमस है।
कश्मीर घूमने के लिए अच्छी जगह है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और शिकारा राइड यहां के फेमस टूरिस्ट स्पॉट हैं।
हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा वैली में पालमपुर हिल स्टेशन है। यह अपनी हरियाली, पहाड़ों और अच्छे नजारों के लिए फेमस है। यह चाय के बागान, जंगल और धौलाधार रेंज के लिए फेमस हैं। अगर आप बच्चों के साथ शोर शराबे से दूर वक्त बिताना चाहते हैं तो पालमपुर अच्छी जगह है।