Red Banana: आमतौर पर हमने पीला और हरे केले के बारे में ही सुना है। इसी का सबसे अधिक सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी लाल रंग का केला खाया है? लाल केले में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर से कई बीमारियां हमेशा के लिए दूर भाग जाती हैं। इस केले को रेड डक्का के नाम से भी जाना जाता है। यह लाल केला ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसके अलावा वेस्टइंडीज, मेक्सिको और अमेरिका के कुछ हिस्सों में इसकी पैदावार की जाती है। केला एक ऐसा फल है, जो दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में पाया जाता है। इसे बहुत से लोग खाना भी पसंद करते हैं।
बता दें कि लाल केले में पीले केले के मुकाबले ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। इमसें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। बीटा-कैरोटीन धमनियों में खून का थक्का जमने नहीं देता है। ये कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों को भी दूर रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन C भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
जानिए लाल केला क्या होता है
लाल केला भी केले की एक प्रजाति है। ये अन्य केलों के मुकाबले अधिक सॉफ्ट, मीठा और स्वादिष्ट होता है। वहीं ये आकार में उनसे थोड़ा छोटा होता है। ये केला ज्यादातर अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है। वहीं भारत में ये अधिकतर महाराष्ट्र और केरल में इसका उत्पादन किया जाता है। लाल केले में आमतौर पर इसके स्वाद के लिए जाना जाता है। लेकिन साथ ही साथ ये सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। इसके रोजाना सेवन से डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है। लाल केले में विटामिन C और विटामिन B6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है।
लाल केला ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है। इससे ब्लड प्रेशर और हार्ट के जोखिम को कम किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो लाल केले का सेवन जरूर करें।
लाल केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जोकि किडनी में स्टोन को बनने से रोकता है। इसके अलावा कैंसर से भी सुरक्षा देता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।
वेट लॉस में होता है मददगार
यदि आप वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में लाल केला का सेवन आपको बहुत ही ज्यादा फायदा पंहुचा सकता है। लाल केले के रोजाना सेवन से वेट लॉस में आपको मदद मिल सकती है। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। वहीं फाइबर की भरपूर मात्रा होने की वजह से आपको जल्दी-जल्दी भूख भी नहीं लगती है। फाइबर की भरपूर मात्रा होती है और कैलोरी की कम मात्रा होने के कारण ये वजन को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसलिए यदि आप इसका सेवन सुबह के ब्रेकफास्ट में करते हैं तो ये लंबे समय तक आपको भूख लगने से बचाता है और आपके वेट को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
शरीर में विटामिन B6 की कमी के कारण एनीमिया का खतरा बढ़ने लगता है। वहीं लाल केले में विटामिन B6 ज्यादा होने से आप इस समस्या से बच सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने लगती है।