Red Grapes: लाल अंगूर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर का कर देगा नाश, स्किन में आएगी ग्लो, जानिए अन्य फायदे

Red Grapes: हरे रंग अंगूर के फायदे तो आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप लाल अंगूर खाने से होने वाले फायदे जानते हैं? अगर नहीं, तो जरूर जान लीजिए। लाल अंगूर में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इससे कई तरह की बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। इसको खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है

अपडेटेड Mar 07, 2023 पर 3:28 PM
Story continues below Advertisement
लाल अंगूर से हड्डियां मजबूत होती हैं और किडनी भी स्वस्थ रहती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं

Red Grapes: अंगूर को एक बहुत ही फायदेमंद फलों में गिना जाता है। इसकी वजह ये है कि इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है। जिससे गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाने में काफी मिलती है। लाल रंग के अंगूर में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन C पाई जाती है। इसको खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही किडनी भी हेल्दी रहती है। लाल रंग के अंगूर खाने से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है। कई बीमारियां भी आसानी से दूर होती हैं। लाल अंगूर आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी मदद करता है।

लाल रंग के अंगूर से वाइन बनती है। किशमिश भी बनाई जाती है। इसकी जैली भी बहुत अच्छी बनती है। लाल रंग का अंगूर बीज और बिना बीज वाले दोनों तरह के होते हैं। लाल रंग के अंगूर इटली, स्पेन और फ्रांस में ज्यादा मिलते हैं। इसमें रेजवेरेट्रॉल नाम का कंपाउंड पाया जाता है। इनके सेवन से कई तरह की बीमारियों की छुट्टी हो सकती है।

डायबिटीज


डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा मीठा खाना मना होता है। इसलिए कई फल भी जिनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती उन्हें खाने की मनाही होती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए लाल अंगूर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसकी वजह ये है कि लाल अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्क्स कम होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण लाल अंगूर ब्लड शुगर को कम करता है। लाल अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन को नेचुरली बनाने में मदद करते हैं। लाल अंगूर में विटामिन A, विटामिन C, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

Holi 2023: आ गई होली खूब छनेगी भांग की ठंडाई, कभी न करें ऐसी गलती, नहीं तो फंस जाएंगे

बैड कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन है लाल अंगूर

लाल अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को मजबूत करते हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। लाल अंगूर धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमा नहीं होने देता है। इसके सेवन से हार्ट को मजबूती मिलती है।

ब्लड प्रेशर

लाल अंगूर ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। लाल अंगूर में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पोटैशियम शरीर में सोडियम के नकारात्मक प्रभाव को कम करके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

स्किन में आएगा ग्लो

लाल अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जिससे स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद मिलती है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप रोजाना लाल अंगूर का सेवन कर सकते हैं।

बढ़ेगी आंखों की रोशनी

लाल अंगूर के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंखों से संबंधित बीमारियों को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। लाल अंगूर का रस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स लंबे समय तक आंखों को हेल्दी रखने में फायदेमंद होते हैं।

कम होगा वजन 

लाल अंगूर खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक तत्व पाया जाता हैं। जिससे शरीर का वजन कम करने के साथ ही शरीर को हेल्दी भी रख सकते हैं। लाल अंगूर में मोटापे को कम करने के तत्व पाए जाते है। ये मोटापा कम करने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।