Red Meat Allergy: अमेरिका के कई इलाकों में इन दिनों एक कीड़ा काटने से बीमारियां फैल रही हैं। इस बीमारी का नाम रेड मीट एलर्जी है। यह बीमारी लोन स्टार टिक (एक तरह का कीड़ा) के काटने से होती है। इस कीड़े का साइंटिफिक नाम एम्ब्लिओमा एमेरिकानम है। ये जिस व्यक्ति को काटता है उसे मीट खाने से एलर्जी होने लगती है। ये एलर्जी शुरू में हल्की होती है, लेकिन बाद में इससे परेशानी बढ़ने लगती है। इसकी वजह से अस्पताल में भर्ती होने की नौबत तक आ सकती है। अमेरिका के लिए यह बीमारी सिर दर्द बनती जा रही है।
डॉक्टरों का कहना है कि लोन स्टार टिक में एक खास तरह की शुगर होती है। जिसे अल्फा गैल कहते हैं। जब यह कीड़ा किसी इंसान को काटता है तो उसके शरीर में इस गैल पहुंचा देता है। इस कीड़े में मौजूद गैल रेड मीट ( पोर्क, बीफ) में भी पाया जाता है।
ये कीड़े जब कुछ जानवरों को भी काट लेते हैं तो जानवरों में भी गैल इंजेक्ट हो जाता है। इन जानवरों का मीट बाजार में आता है। अगर कोई व्यक्ति इस मीट का सेवन करता है तो उसको एलर्जी होने लगती है। दरअसल, कीड़ा काटने के बाद जब अल्फा गैल शरीर में पहुंचता है तो एंटीबॉडी बन जाता है। मीट खाने के बाद एंटीबॉडी एक्टिव हो जाती है। यह एलर्जी का रूप बन जाता है। एलर्जी स्किन से शुरू होती है और बुखार आने के साथ कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।
क्या भारत में फैल सकती है यह बीमारी
एक्पर्ट्स का मानना है कि भारत में लोन स्टार टिक कीड़ा बेहद कम पाए जाते हैं। अमेरिका और मैक्सिको में ये कीड़े बड़े पैमाने पर पाए जाते हैं। अमेरिका में पहले भी इस तरह की एलर्जी के मामले देखे गए हैं। हालांकि, ये एलर्जी ज्यादा खतरनाक नहीं है। भारत में इससे कोई खतरा नहीं है। फिर भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
जानिए रेड मीट एलर्जी के लक्षण
1 - घास और पौधे वाले इलाकों में नंगे पांव न चलें।
2 - घर के आसपास साफ-सफाई रखें।
3 - घर में कीटनाशक का इस्तेमाल करें।
4 - फुल बाजू के कपड़े पहनें।
5 - किसी कीड़े के काटने पर डॉक्टर को दिखाएं।