Red Meat Allergy: अमेरिका के कई इलाकों में इन दिनों एक कीड़ा काटने से बीमारियां फैल रही हैं। इस बीमारी का नाम रेड मीट एलर्जी है। यह बीमारी लोन स्टार टिक (एक तरह का कीड़ा) के काटने से होती है। इस कीड़े का साइंटिफिक नाम एम्ब्लिओमा एमेरिकानम है। ये जिस व्यक्ति को काटता है उसे मीट खाने से एलर्जी होने लगती है। ये एलर्जी शुरू में हल्की होती है, लेकिन बाद में इससे परेशानी बढ़ने लगती है। इसकी वजह से अस्पताल में भर्ती होने की नौबत तक आ सकती है। अमेरिका के लिए यह बीमारी सिर दर्द बनती जा रही है।
