Republic Day 2022: COVID-19 महामारी में मोबाइल एप्लिकेशन और वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी बेहद लोकप्रिय हो गई है। अब ऑनलाइन शॉपिंग केवल कपड़ों तक ही सीमित नहीं है। इसने किराना और इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फार्मास्युटिकल उत्पादों तक का अपना विस्तार कर लिया है। Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स सभी कैटेगरी में रिपब्लिक डे सेल ऑफर्स के साथ बंपर कैशबैक और डिस्काउंट दे रही हैं। यहां हम आपको 5 सर्वश्रेष्ठ कैशबैक ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके ऑनलाइन शॉपिंग को और अधिक फायदेमंद बना देंगे।
बंपर कैशबैक पाने के लिए आपको नीचे सूचीबद्ध कैशबैक ऐप्स के साथ एक अकाउंट बनाना होगा। हालांकि वे कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लेते हैं। फिर, आप किसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट या मोबाइल ऐप जैसे Amazon या Myntra पर जा सकते हैं और हमेशा की तरह खरीदारी जारी रख सकते हैं। कैशकरो ऐप पर अर्जित अतिरिक्त कैशबैक को ट्रैक करें। इस तरह के ऐप ग्राहकों को शॉपिंग के लिए कैशबैक के रूप में अर्जित मार्केटिंग शुल्क का एक हिस्सा देते हैं।
CashKaro ने Amazon, Flipkart, Big Bazaar, Jabong, Myntra और 500 से अधिक मर्चेंट के साथ पार्टनरशिप की है, जहां आपको 5 प्रतिशत से 10 फीसदी तक अतिरिक्त कैशबैक या रिवार्ड्स पाने का शानदार ऑफर मिल रहा है। एक बार आपके पास 250 रुपये या अधिक कैशबैक/रिवार्ड्स होने के बाद, आप इसे अपने बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर कर सकते हैं या Amazon/Flipkart गिरफ्ट कार्ड के रूप में भुना सकते हैं।
CouponDunia ने कैशबैक, सर्वश्रेष्ठ ऑफर और बंपर छूट की पेशकश करने के लिए Flipkart, Amazon, MakeMyTrip, PayTM, BookMyShow और 2000 से अधिक ऑनलाइन ब्रांडों के साथ पार्टनरशिप की है, जहां आपको 2 फीसदी से लेकर 12 प्रतिशत तक अतिरिक्त कैशबैक/रिवार्ड्स पाने का अवसर मिलता है। एक बार आपके पास 250 रुपये या अधिक कैशबैक होने पर आप इसे अपने बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर कर सकते हैं या मोबाइल रिचार्ज के लिए उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप पेटीएम वॉलेट में ट्रांसफर कर सकते हैं या Flipkart/Amazon वाउचर के रूप में रिडीम कर सकते हैं।
GoPaisa ने प्रोमो कोड, कूपन और कैशबैक ऑफर की पेशकश करने के लिए Amazon, Flipkart, Jabong, LensKart, MakeMyTrip, Tata CliQ, Yatra और 1000 से अधिक ऑनलाइन ब्रांडों के साथ साझेदारी की है, जहां आपको 2 प्रतिशत से लेकर 15 फीसदी तक अतिरिक्त कैशबैक/रिवार्ड्स पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। आप प्रीपेड मोबाइल नंबर या डीटीएच कनेक्शन को रिचार्ज करने या बिजली, पानी आदि के बिलों का भुगतान करने और पार्टनर वेबसाइटों पर पेमेंट करने के लिए कैशबैक राशि का मोचन कर सकते हैं। इसके अलावा, इसे बैंक अकाउंट में भी ट्रांसफर करने का विकल्प है।
इसके अलावा Lafalafa मोबाइल ऐप कूपन और कैशबैक एग्रीगेटर है। यह 500 से अधिक व्यापारियों के लिए कूपन प्रदान करता है जिसमें Amazon, Flipkart, Jabong, Paytm, Myntra, Firstcry, आदि शामिल हैं। इसका इस्तेमाल कर आप पार्ट्नरेड मर्चेंट्स से 50 प्रतिशत तक कैशबैक पाने का शानदार लाभ उठा सकते हैं।
Zingoy ऐप Amazon, Flipkart, Myntra, Ajio, Croma, Pharmeasy, आदि जैसे 1000 से अधिक रजिस्टर्ड मर्चेंट्स रजिस्टर्ड मर्चेंट्स से रोज़मर्रा की खरीदारी और विशेष बिक्री पर कैशबैक प्रदान करता है। आपको पार्ट्नरेड मर्चेंट्स से 28.5 प्रतिशत तक अतिरिक्त कैशबैक का लाभ मिलेगा। जब आपका रेफरल साइन अप करता है और हर बार खरीदारी करता है तो आपको पेबैक (payback) भी प्राप्त होगा। न्यूनतम सीमा 250 रुपये का मान्य कैशबैक होगा। वाउचर से अर्जित कैशबैक का दावा अन्य आय की तरह ही किया जा सकता है।
इन कैशबैक ऐप्स के माध्यम से खरीदारी करते समय डिस्कॉपलीनेड एप्रोच अपनाएं। हॉट डील्स और डीप डिस्काउंट सेल पर ऐप्स से नोटिफिकेशन को दूर रखें क्योंकि आप अलग-अलग खर्च करेंगे। हमारी आपसे सलाह है कि अतिरिक्त कैशबैक/रिवार्ड्स पाने के लिए अधिक खर्च करने से बचें। यदि आप इस ऐप पर क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके चुकाने से अधिक खर्च करते हैं, तो आप कर्ज के जाल में फंस जाएंगे। इनमें से किसी भी कैशबैक मोबाइल एप्लिकेशन को डाउनलोड करते समय आपसे हम गुजारिश कर रहे हैं कि आप ऐप के नियम और शर्तों को पहले जरूर समझें और पढ़ लें।