Rising Bharat Summit: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने याद किए स्ट्रगल के दिन, पहली सैलरी में मिले थे सिर्फ 2500 रु.

Rising Bharat Summit: Sidharth Malhotra के फिल्मी करियर की शुरुआत भले ही स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर से हुई हो। लेकिन मुंबई में उन्होंने बतौर मॉडल और असिस्टेंट डायरेक्टर काफी काम किया है। अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात करते हुए एक्टर ने बताया कि कैसे उनकी पहली सैलरी सिर्फ 2500 रुपए थी। एक छोटे से कमरे में रहते थे जिसका रेंट ही 11,000 रुपए था।

अपडेटेड Mar 21, 2024 पर 8:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिद्धार्थ मल्होत्रा Rising Bharat Summit में पहुंचे और बताए स्ट्रगल से भरे दिन

Rising Bharat Summit: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने Rising Bharat Summit में मुंबई में अपने स्ट्रगल्स के दिनों के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में आना और एक्टर बनना आसान नहीं था। एक्टर ने बताया कि उन्हें उनकी पहली सैलरी (Actors First Salary) के तौर पर 2500-3000 रुपए दिए गए थे। Samsung Mobile Phone के लिए मॉडलिंग (Modelling Offers) करके उन्होंने ये पैसे कमाए थे। कहते हैं कि इसके बाद अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने उन्हें बुलाया। एक साल तक ट्रेनिंग चली, डायलॉग याद करवाए गए। स्क्रिप्ट पर चर्चा हुआ लेकिन अनुभव सिन्हा को फिर कहीं और से ऑफर मिल गया और ये प्रोजेक्ट ठप्प पड़ गया।

Sidharth Malhotra ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर संभाली कमान

मुंबई में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है। बताते हैं कि 1.5 बेडरूम वाले घर के लिए वो मुंबई के जुहू में 11,000 किराया भरते थे। मल्होत्रा के मुताबिक भले ही उस दौरान उनके पास कम स्पेस था लेकिन वो उनकी लाइफ का बेस्ट टाइम था। प्रोडक्श हाउसेस में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने कई क्लोदिंग ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की जिससे उन्हें 35,000-40,000 प्रतिदिन कमाने का मौका मिला। एक दिन के शूट के हिसाब से ये जैकपॉट जैसा ही था।


2012 में किया था सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेब्यू

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन थ्रिलर योद्धा में नजर आए। उनके साथ मेन लीड में राशी खन्ना और दिशा पाटनी थीं। इसी साल उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स से किया। फिल्म में उनके साथ विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी थीं। 2012 में सिद्धार्थ मल्होत्रा का डेब्यू करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर से हुआ था। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और आलिया भट्ट का भी डेब्यू हुआ।

Sidharth-Kiara Photo: शादी के बाद सिद्धार्थ संग पहली बार दिखीं कियारा, मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल

Sidharth-Kiara Wedding: जैसलमेर के इस आलीशान पैलेस में होगी सिद्धार्थ और कियारा की शादी, देखें अंदर की तस्वीरें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।