अरबपति बिजनेसमैन रूपर्ट मर्डोक ने रचाई 5वीं शादी, 93 की उम्र में किसका थामा हाथ

रूसी मूल की 67 वर्षीय रिटायर्ड मॉलीक्यूलर बायोलॉजिस्ट एलेना ज़ुकोवा, अरबपति एनर्जी इनवेस्टर और रूसी राजनेता एलेक्जेंडर ज़ुकोव की पूर्व पत्नी हैं। पिछले साल, मर्डोक ने फॉक्स न्यूज की पेरेंट कंपनी और अपने न्यूज कॉर्प मीडिया होल्डिंग्स दोनों के लीडर के रूप में पद छोड़ दिया। 1952 में, मर्डोक को अपने पिता से अपने मूल प्लेस ऑस्ट्रेलिया में एक अखबार विरासत में मिला

अपडेटेड Jun 03, 2024 पर 9:07 AM
Story continues below Advertisement
मर्डोक ने इससे पहले मॉडल और एक्ट्रेस जेरी हॉल से शादी की थी।

मीडिया जगत के दिग्गज 93 वर्षीय रूपर्ट मर्डोक ने पांचवीं बार शादी की है। उनकी कॉरपोरेशन 'न्यूज कॉर्प' ने इसकी पुष्टि की है। मर्डोक और रूसी मूल की 67 वर्षीय रिटायर्ड मॉलीक्यूलर बायोलॉजिस्ट एलेना ज़ुकोवा ने शनिवार को कैलिफोर्निया के बेल एयर में मर्डोक के वाइनयार्ड एस्टेट में एक समारोह में शादी की। जोड़े ने मार्च में अपनी सगाई की घोषणा की थी। मर्डोक ने इससे पहले मॉडल और एक्ट्रेस जेरी हॉल से शादी की थी। उनकी शादी 2016 में हुई थी और 2022 में उनका तलाक हो गया।

ज़ुकोवा, अरबपति एनर्जी इनवेस्टर और रूसी राजनेता एलेक्जेंडर ज़ुकोव की पूर्व पत्नी हैं। उनकी बेटी दशा की शादी पहले रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच से हुई थी। अब्रामोविच प्रीमियर लीग सॉकर क्लब चेल्सी के मालिक थे। मर्डोक के 6 बच्चे हैं। उनकी पहली शादी ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पैट्रिशिया बुकर के साथ हुई थी। यह शादी 1960 के दशक के आखिर में टूट गई। दूसरी शादी न्यूजपेपर रिपोर्टर एना टोर्व के साथ हुई और 30 साल बाद 1999 में तलाक हो गया। मर्डोक की तीसरी पत्नी वेंडी डेंग थीं। उसके साथ 2013 में तलाक हुआ।

मर्डोक छोड़ चुके हैं लीडरशिप पोजिशन


पिछले साल, मर्डोक (Rupert Murdoch) ने फॉक्स न्यूज की पेरेंट कंपनी और अपने न्यूज कॉर्प मीडिया होल्डिंग्स दोनों के लीडर के रूप में पद छोड़ दिया। उनके बेटे लैचलन ने मीडिया साम्राज्य में उनकी जगह ली। यह साम्राज्य महाद्वीपों तक फैला हुआ है और आधुनिक अमेरिकी राजनीति को आकार देने में मदद करता है। 1952 में, मर्डोक को अपने पिता से अपने मूल प्लेस ऑस्ट्रेलिया में एक अखबार विरासत में मिला।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरफिरेल एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ महंगा, बढ़ गया टोल, ये हैं नए रेट

दशकों तक उन्होंने एक समाचार और एंटरटेनमेंट उद्यम बनाया, जो संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन में प्रमुख हो गया। मर्डोक की कॉरपोरेशन 'न्यूज कॉर्प' के पास Fox News, the Wall Street Journal, the Sun और  the Times का मालिकाना हक है। 1996 में स्थापित 24 ऑवर नेटवर्क फॉक्स न्यूज चैनल ने टेलीविजन को गहराई से प्रभावित किया है। फॉक्स न्यूज चैनल कई रूढ़िवादी अमेरिकी दर्शकों और राजनेताओं के बीच एक लोकप्रिय समाचार स्रोत बन गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।