भारत में उत्तर पश्चिम हो, मध्य भारत हो, हर जगह चिलचिलाती गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। लोग घरों से बाहर निकलने के लिए कतराते हैं। हर कोई कूलर, एसी, पंखे की शरण में बैठा हुआ। इस बीच एक रूस की एक लड़की चिलचिलाती गर्मी में भारत की सड़कों पर नजर आई। उसका गर्मी से हाल बेहाल था। ऐसे में गर्मी को मात देने के लिए वो सोडा पीने एक ठेले के पास पहुंच गई। इसके बाद ठेले के दुकानदार और रशियन लड़की के बीच खूब बातचीत हुई। दोनों में कुछ ऐसी बातें हुई कि दोनों लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो गए। आखिर एक विदेशी छोरी से देसी छोरा में क्या बातचीत हुई। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
