Salaar vs PVR INOX: स्क्रीन्स को लेकर जारी धांधली से फूटा सलार टीम का गुस्सा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया BoycottPVRINOX

Salaar vs PVR INOX: सोशल मीडिया पर सलार टीम के साथ-साथ प्रभास के फैंस काफी गुस्से में है। ये दावा किया जा रहा है कि PVR INOX अपनी सभी सिंगल स्क्रीन्स पर उत्तर भारत में सलार की जगह डंकी को फेवर दे रहा है। इस बात से नाराज सलार टीम ने अब पूरे भारत में किसी भी PVR INOX स्क्रीन पर फिल्म की स्क्रीनिंग ना करने का फैसला लिया है। जानिए क्या है बवाल-

अपडेटेड Dec 20, 2023 पर 4:35 PM
Story continues below Advertisement
सोशल मीडिया पर डंकी बॉक्स ऑफिस स्कैम के साथ साथ #Boycott PVRINOX ट्रेंड कर रहा है।

Salaar vs PVR INOX: थिएटर्स में सलार और डंकी की भिड़ंत को लेकर खबरें पहले से ही छाई हुई हैं। ऐसे में ये खबर भी सामने आई है कि डंकी टीम ने सिंगल स्क्रीन के ऑनर्स को सलार की जगह उनकी फिल्म को फेवर करने की डिमांड की है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और अपडेट सामने आई है। हर तरफ Boycott PVRINOX ट्रेंड कर रहा है। सलार के साथ पक्षपात को लेकर फैंस काफी गुस्से में है। PVR-Inox  ने अपनी सभी सिंगल स्क्रीन्स पर सलार की जगह डंकी को जगह दी है। सूत्रों के मुताबिक नॉर्थ इंडिया में डंकी के क्रेज को देखते हुए PVR-Inox में डंकी ही डंकी छाई हुई है।

शाहरुख खान की इनवॉल्वमेंट का किया जा रहा है दावा

कई खबरें ये दावा कर रही हैं कि खुद शाहरुख खान ने बीती रात अजय बिजली को संपर्क किया और सलार की जगह डंकी को ज्यादा फेवर करने की हिदायत भी दी। हालांकि इन बातों की कहीं से भी पुष्टि नहीं हो पाई है। PVR-Inox ने सलार और डंकी को एक समान स्पेस देने का वादा किया था। लेकिन रातों रात फैसला बदल देने से फैंस और सलार मेकर्स काफी गुस्से में है। 22 दिसंबर को सलार और डंकी की आपस में भिड़ंत होगी। टीवी रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कनन ने भी इस पर अपडेट दी और एक्स पर पोस्ट शेयर की है।


चाय बनाने में पत्नी ने की देरी, तो पति ने धड़ से अलग कर दिया सिर

स्क्रीन्स के लिए छिड़ी जंग

पोस्ट में लिखते हैं वॉर ऑफ स्क्रीन्स- 'PVR-Inox अपनी गैर दक्षिण भारतीय सिंगल स्क्रीन्स पर डंकी के शो चलाने जा रहा है। वहीं सलार की टीम ने पूरे भारत में PVR-Inox और Miraj सिनेमा की स्क्रीन्स पर अपनी फिल्म रिलीज ना करने का फैसला लिया है।' इसी के साथ सोशल मीडिया पर डंकी बॉक्स ऑफिस स्कैम के साथ-साथ #Boycott PVRINOX  ट्रेंड कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।