Get App

Salesforce के सीईओ 'वनवास' पर, 23 साल की सबसे बड़ी छंटनी के फैसले के बाद बनाई दूरी

कारोबारी सॉफ्टवेयर बनाने वाली दिग्गज कंपनी सेल्सफोर्स ने हाल ही में करीब 10 फीसदी एंप्लॉयीज की छंटनी का एलान किया था। इस एलान के बाद कंपनी के सीईओ Marc Benioff 10 दिनों के 'डिजिटल डेटॉक्स' (Digital Detox) ट्रिप पर चले गए यानी एक तरह से वनवास पर चले गए। सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क ने द न्यूयॉर्क टाइम्ज को बताया कि छंटनी के समय वह 10 दिनों के लिए फ्रेंच पॉलीनेशिया चले गए थे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 15, 2023 पर 5:58 PM
Salesforce के सीईओ 'वनवास' पर, 23 साल की सबसे बड़ी छंटनी के फैसले के बाद बनाई दूरी
सेल्सफोर्स ने पिछले महीने जो छंटनी की थी, वह इसके लिए 23 साल में सबसे बड़ी थी। इसकी शुरुआत ओरेकल के एक्जेक्यूटिव Marc Benioff ने की थी। बेनिऑफ ने इंटरनेट से जुड़े डिवाइसेज के लिए सॉफ्टवेयर सर्विसेज को किराए पर देना शुरू किया था जो अब क्लाउट कंप्यूटिंग के नाम से जाना जाता है।

कारोबारी सॉफ्टवेयर बनाने वाली दिग्गज कंपनी सेल्सफोर्स ने हाल ही में करीब 10 फीसदी एंप्लॉयीज की छंटनी का एलान किया था। इस एलान के बाद कंपनी के सीईओ Marc Benioff दस दिनों के 'डिजिटल डेटॉक्स' (Digital Detox) ट्रिप पर चले गए यानी एक तरह से वनवास पर चले गए। सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क ने द न्यूयॉर्क टाइम्ज को बताया कि छंटनी के समय वह 10 दिनों के लिए फ्रेंच पॉलीनेशिया चले गए थे। सेल्सफोर्स ने पिछले महीने करीब 7 हजार एंप्लॉयीज यानी कुल वर्कफोर्स के 10 फीसदी की छंटनी का एलान किया था।

Digital Detox का क्या है मतलब

सेल्सफोर्स ने टेक्स्ट मैसेज के जरिए बताया कि हम सभी अपने डिवाइसेज को लेकर बहुत एडिक्टेड हो चुके हैं और वह भी इसके शिकार हैं। ऐसे समय में वह इन सबसे कुछ दिनों के लिए मुक्ति ले रहे हैं। डिजिटल डिटॉक्स को कुछ समय अंतराल के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें कोई शख्स स्मार्टफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से दूरी बना लेता है। इसका आइडिया प्रकृति से जुड़ने, सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए छुट्टी लेने और हेक्टिक डेली लाइफ का तनाव खत्म करने के लिए आया था।

आईटी कंपनी Salesforce अपने 10% कर्मचारियों की करेगी छंटनी, कई जगहों पर ऑफिस भी होंगे बंद

Salesforce में 23 साल की सबसे बड़ी छंटनी हुई थी जनवरी में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें