समोसा भारत में एक पॉपुलर स्नैक है, जिसे गांव से लेकर शहरों तक हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। इसके आकार में अलग-अलग इलाकों में अंतर हो सकता है लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाले इनग्रेडिएंट्स लगभग समान होते हैं। क्या आप इस बात पर भरोसा करेंगे कि समोसा बेचकर आप रोजाना 12 लाख रुपये कमा सकते हैं? जी हां। इसे सच कर दिखाया है बेंगलुरु के एक कपल ने। दरअसल, पति-पत्नी की इस जोड़ी ने मिलकर बेंगलुरु में समोसे का बिजनेस शुरू किया था और आज वे रोजाना 12 लाख रुपये कमा रहे हैं।
