Sanjay Arora: संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, राकेश अस्थाना की लेंगे जगह

दिल्ली के वर्तमान पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना आज यानी 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। संजय अरोड़ा 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मातली में आईटीबीपी की बटालियन की कमान संभाल चुके हैं

अपडेटेड Jul 31, 2022 पर 1:57 PM
दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर संजीव अरोड़ा 1988 बैच के IPS अफसर हैं

संजय अरोड़ा (Sanjay Arora) दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। अरोड़ा वर्तमान पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना (akesh Asthana) की जगह लेंगे। संजय अरोड़ा को आज 31 जुलाई को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया।

वह कल यानी एक अगस्त से कार्यभार संभालेंगे और अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु कैडर के IPS अधिकारी संजय अरोड़ा वर्तमान में ITBP के DGP के रूप में कार्यरत हैं।

संजीव अरोड़ा 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। राकेश अस्थाना आज यानी 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। संजय अरोड़ा 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मातली में आईटीबीपी की बटालियन की कमान संभाल चुके हैं।


ये भी पढ़ें- बड़ी मात्रा में नकदी के साथ पकड़े गए कांग्रेस के तीनों विधायक निलंबित, कार से 49 लाख रुपये हुआ था बरामद

वरिष्ठ IPS अधिकारी अरोड़ा ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की है। सर्विस में शामिल होने के बाद उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में विभिन्न पदों पर काम किया।

वह स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) थे, जहां उन्होंने वीरप्पन गिरोह के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री के वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा 1991 में संजय अरोड़ा ने NSG से ट्रेनिंग ली थी। वहीं, उन्होंने तमिलनाडु मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहने वाले विशेष सुरक्षा समूह (SSG) के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन दिनों लिट्टे की गतिविधियां चरम पर थीं।

ऐसे में उन्होंने तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में बतौर SP जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मतली में ITBP बटालियन की एक सीमा सुरक्षा की कमान संभाली थी। एक ट्रेनर के रूप में, उन्होंने ट्रेनिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।