Sea and Ocean: पृथ्वी पर करीब 71 फीसदी हिस्से में पानी और बाकी तकरीबन 29- फीसदी हिस्से पर भूमि मौजूद है। धरती पर मौजूद ये जल निकाय (Water Body) कई विशेषताओं वाले विभिन्न आकारों और स्थानों में मौजूद हैं। जल निकाय पृथ्वी के लिए बेहद जरूरी है। जल निकाय भी विभिन्न तरीकों से मनुष्यों के दिन-प्रतिदिन के अस्तित्व में अपनी अहम भूमिका निभाता है। समुद्र, नदियों के पानी में कई ऐसे खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो इंसान के लिए बहुत जरूरी है। आमतौर पर हम किसी बड़ी Water Body को देखते हैं, तो हम अक्सर उसे Sea या फिर Ocean बोल देते हैं।
