Seema Haider और सचिन का नया घर, लगाई राधा-कृष्ण की तस्वीर, क्या You Tube बन गया कमाई का जरिया?

Seema Haider: पाकिस्‍तान से आईं सीमा हैदर के ससुराल में उनका अलग से नया कमरा बन गया है। नवरात्र में इसका शुभारंभ भी हो गया है। सीमा का कहना है कि उनका बेडरूम लोगों के सहयोग से बना है। सीमा के इस एक कमरे के घर की तस्वीरें कई मायनों में खास हैं। इसमें राधा-कृष्ण की तस्वीरें लगाई गई हैं

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 1:43 PM
Seema Haider: सचिन और सीमा दोनों लोग यूट्यूब चैनल चला रहे हैं। इसमें सब्सक्राइबर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

Seema Haider: सीमा हैदर और सचिन मीणा... आज की तरीख में शायद ही कोई ऐसा हो जो इन दोनों के नाम से वाकिफ नहीं है। दोनों की लव स्टोरी इन दिनों हर किसी की जुबान पर है। अब एक बार फिर से पाकिस्तान से आई सीमा हैदर सुर्खियां बटोरने लगी हैं। वह यूट्यूब और इंस्‍टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उनके पोस्‍ट पर हजारों लाइक्‍स और कमेंट आते हैं। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में जहां सचिन मीणा का घर है। वहीं अब सीमा का नया कमरा तैयार हो गया है। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को सीमा और सचिन ने कमरे का उद्धाटन भी हो गया।

सीमा के कानूनी मामले देख रहे वकील एपी सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे। अपना नया बेडरूम देख सीमा काफी खुश हैं। उन्‍होंने पूरे कमरे को राधा और कृष्‍ण की तस्‍वीरों से सजा रखा है। मीडिया के सामने सीमा ने सचिन ने गाना भी गाया। रंग-बिरंगे पर्दों और रोशनी से घर काफी आकर्षक नजर आ रहा है।

नए कमरे में लगी ये तस्वीरें


सीमा और सचिन के कमरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सीमा के वकील एपी सिंह की फोटो भी लगाई लगाई गई है। वहीं राधा-कृष्ण की तस्वीर लगी हुई है। मीडिया से बातचीत में सीमा ने बताया कि वह जब पाकिस्‍तान में रहती थीं। तब भी राधा और कृष्‍ण को बहुत मानती थीं। यहां वह राधा और कृष्‍ण की पूजा करती हैं। सीमा के मुताबिक, उनका नया कमरा सोशल मीडिया की कमाई से नहीं बल्कि लोगों के सहयोग से तैयार हुआ है। पूरे कमरे में सीमा को मिले गिफ्ट रखे हुए हैं। सीमा नवरात्र में नौ दिन का व्रत भी रखे हुए हैं।

X पर पोस्ट करने से लेकर, लाइक और कमेंट के भी देने पड़ेंगे पैसे, जल्द शुरू होगी नए सब्सक्रिप्शन मॉडल की टेस्टिंग

5वीं पास हैं सीमा हैदर

सीमा हैदर मूलरूप से दक्षिणी पाकिस्तान के खैरपुर में रिंद हाजानो गांव की रहने वाली है। सीमा के एक बेटा और 3 बेटियां हैं। सीमा ने बताया कि वो तीन बहनों में वह दूसरे नंबर की है। उसका एक बड़ा भाई भी है, जो सेना में काम करता है। उसने घर पर आने वाली एक ट्यूशन टीचर से पांचवीं तक की पढ़ाई की है। वह 12 साल की ही थी, जब उसकी मां की मौत हो गई।

सोशल मीडिया से कमाई

सीमा हैदर और सचिन ने यूट्यूब चैनल शुरू किया था। उन्हें फिल्म में भी काम करने का ऑफर मिला था। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैँ। इससे दोनों की कमाई बढ़ सकती हैं। दोनों लोगों को रील बनाने का शौक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।