Get App

अल्फाबेट के सीनियर अधिकारी गूगल के एड बिजनेस को बताया ग्रेट, सिगरेट और ड्रग्स जैसे कारोबार से की इसकी तुलना

अल्फाबेट के एक सीनियर अधिकारी ने Google के सर्च ऐड बिजनेस के बारे में कहा था कि कंपनी यूजर्स को अनदेखा करते हुए ऐड से रेवेन्यू पैदा करने पर फोकस कर रही है। उन्होंने इसकी तुलना सिगरेट या फिर ड्रग्स जैसे गैरकानूनी बिजनेस से भी की। Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट में फाइनेंस के वाइस प्रेसिडेंट माइकल रोसजक ने जुलाई 2017 में गूगल की तरफ से आयोजित कराए गए ट्रेनिंग सेशन के दौरान नोट्स लिखे थे

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 02, 2023 पर 8:20 PM
अल्फाबेट के सीनियर अधिकारी गूगल के एड बिजनेस को बताया ग्रेट, सिगरेट और ड्रग्स जैसे कारोबार से की इसकी तुलना
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फाबेट के एक सीनियर अधिकारी ने Google के सर्च ऐड बिजनेस की तुलना दवाओं की सेलिंग से की थी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फाबेट के एक सीनियर अधिकारी ने Google के सर्च ऐड बिजनेस की तुलना दवाओं की सेलिंग से की थी। इसके साथ ही उन्होंने इसे अब तक बनाए गए दुनिया के सबसे महान बिजनेस मॉडलों में से एक कहा था। उन्होंने कहा था कि कंपनी यूजर्स को अनदेखा करते हुए ऐड से रेवेन्यू पैदा करने पर फोकस कर रही है। उन्होंने इसकी तुलना सिगरेट या फिर ड्रग्स जैसे गैरकानूनी बिजनेस से भी की। Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट में फाइनेंस के वाइस प्रेसिडेंट माइकल रोसजक ने जुलाई 2017 में गूगल की तरफ से आयोजित कराए गए ट्रेनिंग सेशन के दौरान नोट्स लिखे थे।

हाल ही पब्लिश किया ये नोट्स

इस नोट्स को हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग ने Google के खिलाफ एंटी-ट्रस्ट मामले में ऑनलाइन जारी किया था। जिसमें सरकार यह साबित करने की कोशिश कर रही है कि गूगल की कॉम्पटीशन की विरोधी रणनीति ने उसे सर्ज बिजनेस में टॉप पर रखने में हेल्प की थी। रोसजक ने लिखा कि सर्च बिजनेस दुनिया के अब तक बनाए गए के सबसे महान बिजनेस मॉडलों में से एक है। ऐसे अवैध व्यवसाय सिगरेट या ड्रग्स हैं जो इसके मुाकबला देते हैं। लेकिन हम किस्मत वाले हैं कि हमारे पास एक अद्भुत बिजनेस है। हम इकोनॉमी के मूलभूत नियम डिमांड और सप्लाई को अनदेखा कर सकते हैं। हम केवल एड देने वालों पर, ऐड के फॉर्मैट पर और सेलिंग की सप्लाई पर ही फोकस कर सकते हैं।

कर्मचारी ने म्यूजियम से कॉपी बना कर चुराई पेंटिंग, मिले पैसे से खरीदी रॉल्स रॉयस कार | Moneycontrol Hindi

क्या कहा था अधिकारी ने

सब समाचार

+ और भी पढ़ें